लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सम्राट चौधरी

New Delhi, 3 मई . अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आपकी कलम सच्चाई, पारदर्शिता और जनहित की आवाज बनकर समाज को जागरूक करती रहे, साथ ही आपकी जनहित के प्रति सदैव प्रतिबद्धता बनी रहे, इसी विश्वास के साथ आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, “स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है. आपकी निर्भीक लेखनी, सत्य के प्रति प्रतिबद्धता और सजग दृष्टिकोण समाज को जागरूक बनाने और सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं.”

पूर्व उपChief Minister और बिहार भाजपा के नेता विजय कुमार सिन्हा ने पोस्ट किया, “अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की सभी पत्रकार साथियों, मीडिया संस्थानों और सत्य के सिपाहियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मीडिया केवल लोकतंत्र का चौथा स्तंभ नहीं, बल्कि वह आइना है जो समाज को सच का सामना कराता है. पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा ,यही स्वस्थ लोकतंत्र की असली पहचान है. हम गर्व करते हैं कि भारतीय संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस को यह अधिकार दिया है.”

उन्होंने आगे लिखा, “आज का दिन हम सभी को यह संकल्प दिलाता है कि हम स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को और मजबूत करें. क्योंकि जब कलम निर्भीक होती है, तब राष्ट्र सशक्त बनता है. जब आवाज आजाद होती है, तब लोकतंत्र जीवंत रहता है.”

इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ होता है, जो जनता और शासन के बीच पारदर्शिता बनाए रखते हुए जनभावनाओं को स्वर देता है. जनहित के प्रति समर्पित स्वतंत्र पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली शक्ति है. यह न केवल जनचेतना को जागृत करती है, बल्कि समाज को सही दिशा भी प्रदान करती है.”

डीसीएच/