
बांदा, 3 अगस्त . उत्तर प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में पर्यटन विभाग की पहल ‘द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ का पहला संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. Lucknow से ऐतिहासिक कालिंजर किले तक करीब 330 किलोमीटर की यात्रा में 65 बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया. इस अभियान के जरिए बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय संस्कृति को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया.
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन नए आयाम स्थापित कर रहा है. उन्होंने कहा कि ‘द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ का उद्देश्य ऐसे पर्यटन स्थलों को मुख्यधारा में लाना है, जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से समृद्ध होने के बावजूद अब तक अपेक्षित पहचान नहीं बना सके हैं. उन्होंने कहा कि कालिंजर किला उत्तर प्रदेश की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है और एडवेंचर टूरिज्म के माध्यम से इसे देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि यह अभियान केवल मोटरसाइकिल यात्रा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति, विरासत और स्थानीय जीवन शैली को अनुभव करने की पहल है. उनका कहना था कि जब पर्यटक किसी स्थान की संस्कृति, खानपान और स्थानीय समुदाय से जुड़ते हैं तो वे स्वयं उस स्थान के पर्यटन दूत बन जाते हैं. दो दिवसीय अभियान के दौरान बाइक राइडर्स ने Lucknow से Kanpur, बिंदकी और बांदा होते हुए कालिंजर किले का भ्रमण किया.
उन्होंने गुलमोहर ईको स्पॉट पर बुंदेलखंड की ग्रामीण संस्कृति, स्थानीय व्यंजनों और आतिथ्य का अनुभव लिया. यात्रा का समापन चित्रकूट में हुआ. प्रतिभागियों ने इस पहल को उत्तर प्रदेश के कम चर्चित पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने वाला अभियान बताया.
बाइक राइडर अखिल मिश्रा ने कहा कि यह यात्रा रोमांच के साथ प्रदेश की अनदेखी विरासत को जानने का अवसर बनी. हर्षवर्धन गुप्ता ने कहा कि कालिंजर किला, गुलमोहर ईको स्पॉट और चित्रकूट की आध्यात्मिक विरासत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया. वहीं, Lucknow हार्ले डेविडसन ग्रुप के विमलेश मिश्रा ने कहा कि इस तरह के अभियान प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
पर्यटन विभाग ने बताया कि कालिंजर अभियान की सफलता के बाद ‘द राइडिंग चैप्टर्स : विजिट माय स्टेट’ का अगला संस्करण इसी महीने आयोजित किया जाएगा. इस चरण में बाइक राइडर्स देवदरी वॉटरफॉल, राजदरी वॉटरफॉल और ऐतिहासिक चुनार किले की यात्रा करेंगे. विभाग का लक्ष्य एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश के अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना है.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content