
New Delhi, 10 जून . New Delhi के India मंडपम में Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में एनडीए कॉन्क्लेव आयोजित हुई. यह कॉन्क्लेव केंद्र में एनडीए Government के 12 वर्ष पूरे होने और Prime Minister Narendra Modi का India के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने के उपलक्ष में आयोजित की गई.
कॉन्क्लेव के बाद विभिन्न राज्यों के Chief Minister , उपChief Minister और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने Prime Minister मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की.
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है और देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने का गौरव हासिल किया है.
छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने राज्य की जनता की ओर से Prime Minister मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास और जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय रहा है.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वतंत्र India के इतिहास में Prime Minister Narendra Modi पहले ऐसे Prime Minister बने हैं जिन्होंने सबसे लंबे समय तक देश की सेवा की है. उन्होंने इसे पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया.
वहीं उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी तिरंगे का सम्मान और गौरव विश्वभर में और ऊंचा होता रहेगा.
मणिपुर के उपChief Minister लोसी दीखो ने भी Prime Minister मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश ने इस दौरान उल्लेखनीय प्रगति देखी है.
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में एक नया रिकॉर्ड बना है. उन्होंने कहा कि एनडीए की सामूहिक ताकत और सामूहिक प्रयास हमेशा राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों, विशेष रूप से बुनियादी ढांचे और सुशासन की काफी सराहना की गई.
राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि Prime Minister मोदी ने लंबे समय तक देश की सेवा करते हुए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं. बैठक में उनके योगदान को लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया और सभी नेताओं ने उन्हें बधाई दी.
–
डीएससी
Skip to content