
श्रीनगर, 10 जून . जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के प्रवक्ता सैयद तजामुल ने Prime Minister मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी देश के Prime Minister या नेतृत्व की वास्तविक परीक्षा इस बात से होती है कि वह अपने देश के भीतर Political संरचना को किस तरह मजबूत करता है, अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार रखता है और प्रशासनिक व्यवस्था का उपयोग किस प्रकार करता है. इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक संस्थाएं और उनके परिणाम भी किसी नेतृत्व की कार्यशैली को परिभाषित करते हैं.
ताजमुल ने कहा कि उपमहाद्वीप में ऐतिहासिक रूप से यह परंपरा रही है कि यहां जो भी नेतृत्व आता है, उसका कार्यकाल लंबी अवधि तक चलता है. उन्होंने कहा कि चाहे India हो या उसके पड़ोसी देश, Political नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि वह अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को किस तरह संभालता है और क्षेत्रीय स्थिरता में किस स्तर तक योगदान देता है.
सैयद ताजमुल ने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई स्तरों पर रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें इतिहास में दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि India के पूर्व प्रधानमंत्रियों जैसे जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान भी देश के Political इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और प्रत्येक नेता का अपना अलग प्रभाव और योगदान रहा है.
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ा सवाल यह है कि India का नेतृत्व मुस्लिम समुदाय के साथ किस तरह के संबंध रखता है, न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी, विशेषकर पश्चिम एशिया और उपमहाद्वीप के संदर्भ में. उन्होंने कहा कि किसी भी Prime Minister की विश्वसनीयता इस बात पर भी निर्भर करती है कि वह देश के सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में कितना सफल होता है.
ताजमुल ने कहा कि विकास हर Government का प्रमुख लक्ष्य होता है, चाहे वह जीडीपी वृद्धि हो, आर्थिक नीतियां हों या अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों जैसे वर्ल्ड बैंक और आरबीआई के साथ तालमेल. लेकिन किसी भी Government की असली परीक्षा यह होती है कि वह देश के विभिन्न समुदायों को किस हद तक समान रूप से साथ लेकर चलती है और एक ‘पिता तुल्य’ भूमिका निभाते हुए सभी नागरिकों की आवश्यकताओं को कैसे संतुलित करती है.
–
पीआईएम/डीएससी
Skip to content