
सूरत, 5 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को Gujarat को बड़ी सौगात देते हुए 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, उद्योगों को बढ़ावा देना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है. एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की शुरुआत की गई.
Prime Minister Narendra Modi ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस पिछले 12 सालों से अपने लिए Political मौके तलाशने के लिए अव्यवस्था और अनिश्चितता पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की जनता ने बार-बार उसे करारा जवाब दिया है. खासकर Gujarat की जनता ने कांग्रेस को हाशिए पर धकेल दिया है.”
Prime Minister Narendra Modi ने आगे कहा, ”वडोदरा-Mumbai एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट India की प्राथमिकता को दिखाते हैं. आज वडोदरा-Mumbai एक्सप्रेसवे के एक बड़े हिस्से का उद्घाटन किया गया है. इससे देश के दो प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.”
वहीं, पीएम मोदी के दौरे पर एक स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “पीएम मोदी का भाषण हमें कुछ नया करने के लिए प्रेरित करता है. अगर हम पीएम मोदी के काम को ध्यान से देखें तो उनसे बहुत कुछ अच्छा सीख सकते हैं. छोटी-छोटी बातें भी, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लोगों, हमारे परिवारों और हमारे देश में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और हमें विकास और बदलाव की ओर ले जा सकती हैं.”
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी के संदेश का जनता पर गहरा असर पड़ा है. पीएम मोदी ने पर्यावरण के बारे में बहुत अच्छी बातें कही और सूरत की भी खूब तारीफ की. हम पीएम मोदी के बहुत आभारी हैं.”
वहीं, दूसरे स्थानीय व्यक्ति ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “Prime Minister ने यहां इस बारे में विस्तार से बात की और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमारे साथ कई अहम संदेश साझा किए. उन्होंने मोटर वाहनों के इस्तेमाल से पेट्रोल बचाने के लिए की जा रही कोशिशों के बारे में बताया और इस दिशा में हो रहे काम की सराहना की. मैं Prime Minister का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.”
एक स्थानीय निवासी ने से बातचीत करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi जब भी आते हैं तो विकास के तोहफे देकर जाते हैं. आज भी पीएम ने 18,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. यह सूरत के विकास के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है. इससे जनता को काफी फायदा पहुंचने वाला है.”
–
डीकेपी
Skip to content