
Mumbai , 4 मई . Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे ने पश्चिम बंगाल के नतीजों के संदर्भ में कहा कि जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा.
उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि जिस किसी ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही, वो आज की तारीख में मिट्टी में मिल चुके हैं. उन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है. उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह से Political गलियारों में खत्म हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी हिंदुओं पर अत्याचार किए, उन्हें परेशान किया, उन्हें उनकी पूजा पद्धति से दूर रखने की कोशिश की गई, उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश की गई, ऐसे लोगों को आज की तारीख में पश्चिम बंगाल की जनता ने करारा जवाब दिया है.
Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने लगे हाथों यह संदेश दे दिया कि कोई भी हिंदुओं पर बुरी नजर न डाले. बंगाल की जनता ने बखूबी यह संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में हिंदुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्हें उनकी संस्कृति से दूर नहीं किया जाना चाहिए. अगर कोई भी हिंदुओं के हितों के साथ कुठाराघात करेगा तो निश्चित तौर पर राजनीति में उसका अस्तित्व खतरे में ही आएगा.
उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी सनातन धर्म को खत्म करने का सोचा, आज की तारीख में उन लोगों की दुर्गति किसी से छुपी नहीं है. जिन लोगों ने भी सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को प्रताड़ित किया, उन्हें करारा पश्चिम बंगाल की जनता ने दिया है.
Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को यह संदेश दिया है कि हमारे हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं के साथ अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content