
New Delhi, 22 जुलाई . जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान दिल्ली Police के 42 वर्षीय जवान सतीश की हार्टअटैक से मौत होने की खबर Wednesday को social media और इंटरनेट के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गई. हालांकि, जांच के बाद यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक निकला.
जानकारी के मुताबिक, social media पर यह दावा किया जा रहा था कि जंतर-मंतर पर धरने के पास ड्यूटी के दौरान एक Policeकर्मी की हार्टअटैक से मौत हो गई. खबर वायरल होने के बाद मामले की विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई गई लेकिन कहीं से भी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई.
एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सभी स्तरों पर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन अब तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हमारे पास ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है. यदि किसी को पता है कि यह खबर सबसे पहले कहां से फैली, तो इसकी जानकारी दी जाए ताकि संबंधित व्यक्ति या प्लेटफॉर्म से जवाब मांगा जा सके.
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है और न ही किसी Policeकर्मी की हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई है. इसलिए social media पर चल रही खबरों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए.
इसी दौरान एक अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं संक्षिप्त समय के लिए गोलीबारी हुई थी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया. हालांकि, यह जानकारी जंतर-मंतर पर वायरल हो रही मौत की खबर से संबंधित नहीं है.
दिल्ली Police ने लोगों से अपील की है कि किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें. Police ने कहा कि अपुष्ट और भ्रामक जानकारी फैलाने से अफवाहें फैलती हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है. ऐसे में नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए और बिना पुष्टि के किसी भी खबर को आगे बढ़ाने से बचना चाहिए.
–
पीएम
Skip to content