जब तक धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, आंदोलन रहेगा जारी रहेगा: आशुतोष रांका

New Delhi, 21 जुलाई . कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करने का ऐलान करते हुए केंद्र Government और दिल्ली Police पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है.

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने से बातचीत में दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान Police ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई की उन्हें पहले कभी उम्मीद नहीं थी. उनका आरोप है कि Police को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के निर्देश दिए गए थे.

Government के साथ हुई बैठक का उल्लेख करते हुए रांका ने कहा कि वार्ता करीब पांच घंटे तक चली, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला. उन्होंने कहा कि यदि Government वास्तव में बातचीत करना चाहती है तो उसे प्रदर्शन स्थल पर आकर प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए.

रांका ने कहा कि पार्टी की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उनका दावा है कि Police कार्रवाई से आंदोलन कमजोर होने के बजाय और व्यापक होगा तथा पहले से अधिक लोग इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल को नुकसान पहुंचाया गया और आंदोलन के संचालन में सहयोग कर रहे स्वयंसेवकों के साथ भी मारपीट की गई.

रांका ने कहा, “हमारी मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. दिल्ली Police की कार्रवाई और कथित हिंसा का हम लगातार आकलन कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने जंतर-मंतर पहुंचना चाहते थे, लेकिन Police की कार्रवाई ने Government के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.”

एएस