
जकार्ता, 8 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में Tuesday को भारतीय समुदाय से मुलाकात की. जकार्ता में पीएम मोदी के संबोधन के बाद इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के चेहरे पर खास खुशी देखी जा रही है.
इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय के काफी सारे लोग लंबे समय से रह रहे हैं. सबने यहां अपने आप को अच्छी तरह से काम-काज में व्यस्त किया हुआ है. कोई यहां नौकरी कर रहा है तो किसी ने अपना व्यापार जमाया हुआ है. इंडोनेशिया में भारतीय खाना भी काफी मशहूर है. इंडोनेशिया में ऐसे ही एक भारतीय समुदाय के लोगों ने अपना रेस्टोरेंट खोला है, जिसका संचालन वो भारतीय तौर-तरीके से करते हैं और भारतीय भोजन का स्वाद लोगों तक पहुंचाते हैं.
इंडोनेशिया के जकार्ता में ‘इंडियन फ्लेम’ रेस्टोरेंट है. यह रेस्टोरेंट उत्तराखंड निवासी भागवत नौटियाल और उनकी पत्नी नीलम नौटियाल का है. इंडोनेशिया में यह रेस्टोरेंट काफी मशहूर है. भारतीय जायके के लिए लोग यहां पर पहुंचते हैं.
रेस्टोरेंट पहुंचे भारतीय लोगों ने बताया कि यहां का स्वाद बहुत मजेदार है और इंडोनेशिया में कभी नहीं लगता कि हम बाहर से आए हैं. भारतीय लोगों को इंडोनेशियाई लोग अपना मानते हैं. यहां बहुत अच्छा लगता है, खाना-पीना स्वादिष्ट है. इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां पर भारतीय जायके का स्वाद मिलता है. इस रेस्टोरेंट में भारतीय संस्कृति की झलक दिखती है.
‘इंडियन फ्लेम’ रेस्टोरेंट की संचालिका नीलम नौटियाल ने से बात करते हुए Prime Minister मोदी के दौरे को लेकर कई सारी बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी यहां आते हैं तो हमें अहसास होता है कि हम अपने लोगों से और अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं. यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हम उस समारोह में शामिल हुए, जहां हमारे Prime Minister का स्वागत करने का हमें अवसर मिला. पीएम मोदी ने हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखा है और हम भी उनके पदचिह्नों पर चलना चाहते हैं. हम अपने बच्चों को भी यही सिखाएंगे कि अपनी संस्कृति से हमेशा जुड़ रहें.
नीलम नौटियाल ने बताया कि ‘इंडियन फ्लेम’ हम लोगों ने 2022 में शुरू किया. खाना बनाना मेरा शौक था, इसलिए हमने इसको व्यापार के तौर पर शुरू किया. मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि कोविड के बाद जब इसकी शुरुआत की, इसके चार साल बाद यह जकार्ता में टॉप रेटिंग वाला रेस्टोरेंट बन गया. हमारे ‘इंडियन फ्लेम’ में मुख्य तौर पर नॉर्थ इंडियन चीजें आपको मिलती हैं. इसके अलावा नॉनवेज और स्ट्रीट फूड भी यहां आपको मिल जाएंगे. हमारे जो गेस्ट हैं, वे इंडोनेशिया के साथ-साथ भारतीय भी हैं. इसके अलावा हमारे यहां इंटरनेशनल मेहमान भी आते हैं और उनको भारतीय खाना बहुत ज्यादा पसंद आता है.
वहीं, इंडिया क्लब जकार्ता के प्रसिडेंट सिद्धार्थ थापरिया ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मोदी के स्वागत समारोह की जिम्मेदारी हमने बखूबी और सफलतापूर्वक निभाई. इस समारोह में करीब चार हजार लोग पहुंचे, जिन्हें पीएम मोदी से मिलने का अवसर मिला. इस दौरान भारतीय मूल से जुड़े इन लोगों ने पीएम मोदी का भाषण सुना तो India से जुड़ाव महसूस किया. उनके यहां आने से भारत-इंडोनेशिया के बीच बहुत अच्छी बातों पर समझौते हुए हैं. हम उम्मीद करते हैं भारतीय समुदाय इस रिश्ते को और आगे बढ़ाए और दोनों देशों की इकोनामी ग्रोथ करे.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content