
बेलगावी, 15 जुलाई . कर्नाटक के बेलगावी में Police आयुक्त कार्यालय के पास स्थित जिमखाना क्लब में गोलीबारी की कोशिश का मामला सामने आया है. पूरी घटना वहां लगे cctv कैमरे में कैद हो गई है. Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच हमलावर जिमखाना क्लब पहुंचे थे. इनमें से दो बाहर ही खड़े रहे जबकि तीन लोग क्लब के अंदर चले गए. उस समय सुरेश जलगर क्लब में ताश खेल रहे थे. आरोप है कि हमलावरों ने पहले बंदूक की बट से सुरेश जलगर के सिर पर हमला किया और इसके बाद उन्हें गोली मारने की कोशिश की.
बताया जा रहा है कि सुरेश जलगर ने हमलावर को धक्का दे दिया और मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. इसी वजह से उनकी जान बच गई. cctv फुटेज में दो हथियारबंद हमलावर क्लब के अंदर बंदूक लेकर सुरेश जलगर का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि आरोपी बिना किसी डर के हथियार लेकर पूरे परिसर में घूम रहे थे.
Police के अनुसार, सुरेश जलगर के भाग जाने के बाद आरोपी क्लब से बाहर निकले और हवा में दो गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही बेलगावी के Police आयुक्त भूषण बोरासे मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद Police ने पूछताछ के लिए सुरेश जलगर को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान सुरेश जलगर ने आरोप लगाया कि उन पर हमला प्रफुल्ल पाटिल के साथियों ने किया. उनके अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए किया गया. उन्होंने दावा किया कि इससे पहले हुई एक गोलीबारी की घटना में उन्होंने कथित तौर पर प्रफुल्ल पाटिल पर गोली चलाई थी, जिसके बाद यह हमला किया गया.
यह घटना कैंप थाना क्षेत्र की है. Police ने cctv फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.
–
एसएचके/पीएम
Skip to content