सरकार को युवाओं के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा: फखरुल हसन चांद

Lucknow, 26 जुलाई . Samajwadi Party के नेता फखरुल हसन चांद ने नीट पेपर लीक मामले के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और कारगिल विजय दिवस सहित कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत करते हुए फखरुल हसन ने कहा कि युवाओं की बड़ी जीत है. जिस Government की ओर से कहा जाता था कि इस Government में इस्तीफे नहीं होते, उस Government को युवाओं के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा. भाजपा Government में जो भी मंत्री काम नहीं कर पा रहे हैं, उन सभी को हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी देनी चाहिए. अखिलेश यादव की ओर से भी कहा गया है कि यह युवाओं की बड़ी जीत है.

फखरुल हसन ने कहा कि देशभर में जिस तरह से युवा आंदोलन कर रहे थे और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, उससे भाजपा का अहंकार टूटा है. Samajwadi Party का मानना है कि नौजवानों के संघर्ष और त्याग की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जोशी के कार्यभार संभालने पर अभी टिप्पणी नहीं करनी है. अखिलेश यादव की ओर से कहा गया था कि समस्या जड़ में है. सपा का मानना है कि नए शिक्षा मंत्री के कामकाज को देखना चाहिए. पेपर लीक न हो यह उनकी जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि देशभर में जिस तरह से पेपर लीक के मामले सामने आ रहे थे, भाजपा Government को पहले कानून बना लेने चाहिए थे. अधिकारियों पर पहले ही कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई. काफी दबाव के बाद कार्रवाई की गई. Government की ओर से पहले ही जिम्मेदारी नहीं निभाई गई. इसी वजह से देशभर में इतना बड़ा आंदोलन खड़ा हुआ. सपा की मांग है कि पेपर लीक मामले में जितने भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

फखरुल हसन ने कहा कि सपा का मानना है कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज उठनी चाहिए, लेकिन सपा किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करती. विपक्ष के किसी भी नेता को आंदोलन में शामिल होने के लिए जेल भेजा जाना भी उचित नहीं है. अगर कहीं हिंसा की गई है तो हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी में भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक की घटना सामने आई है. किसी के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई. भाजपा की ओर से केवल बयान दिया जाता है, यही वजह है कि देशभर में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती रही हैं.

कारगिल विजय दिवस को लेकर फखरुल हसन ने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों को सपा सलाम करती है. बहादुर सैनिकों ने Pakistanियों को खदेड़ दिया था. जिन जवानों ने देश की सीमा की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनको भी सपा सलाम करती है.

Supreme Court के आदेश के बाद राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में नई एसआईटी के गठन पर फखरुल हसन ने कहा कि पहले बनाई गई एसआईटी की जांच पर Supreme Court को भरोसा नहीं था, इसलिए नई एसआईटी बनाई गई. सपा का मानना है कि देश के करोड़ों सनातन धर्म को मानने वालों की आस्था का सवाल है. इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. Supreme Court की देखरेख में जांच की जा रही है, सपा को भरोसा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसडी/पीएम