
New Delhi, 18 जुलाई . भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के मानद महासचिव संजय मिश्रा ने Saturday को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2026 के लांच इवेंट के दौरान कहा कि भारतीय बैडमिंटन में नई प्रतिभाएं लगातार आ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है.
से बात करते हुए संजय मिश्रा ने कहा, “रौनक चौहान, उन्नति, हुडा, तन्वी शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आयुष शेट्टी भी बेहद प्रतिभावान हैं. ये सभी भविष्य के चैंपियन हैं. हमारा नया जेनरेशन शानदार है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. ऐसे में हमें विश्वास है कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है.”
उन्होंने कहा, “देश में बैडमिंटन को और बेहतर बनाने के लिए हम स्थानीय स्तर पर कोचों और अन्य अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं. हम बहुत ही शुरुआती स्तर पर कोचों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. बेहतर कोच का होना बेहद अहम है. तकनीकी अधिकारियों और फिजियो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.”
संजय मिश्रा ने कहा, “खिलाड़ियों को इंजरी से बचाने और उनके खेल में लगातार सुधार लाने के लिए हम काम कर रहे हैं. सात्विक और चिराग जैसे खिलाड़ियों के लिए निजी प्रशिक्षकों और फिजियो की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी भी स्तर पर दिक्कत न हो. हम अपनी तरफ से हर सुविधा देने का प्रयास कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में जूनियर और सीनियर स्तर पर अंतर लगातार कम हो रहा है. हम 2023 के बाद से जूनियर खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधा और अवसर प्रदान कर रहे हैं. आने वाले 2-3 सालों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा.”
बता दें कि New Delhi में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण 17 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा. Saturday को हुए लॉन्च इवेंट में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के अध्यक्ष और असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा, संजय मिश्रा और सीनियर अधिकारी शामिल हुए. कार्यक्रम में भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच और दिग्गज खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद भी शामिल थे.
–
पीएके
Skip to content