‘श्रावण का प्रथम सोमवार लाता है आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश’, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 3 जुलाई . पवित्र श्रावण मास के प्रथम Monday पर Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने शिवभक्तों को शुभकामनाएं दी हैं. ओम बिरला ने कहा कि श्रावण का प्रथम Monday भगवान शिव की आराधना, आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है.

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पवित्र श्रावण मास के प्रथम Monday की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. श्रावण का प्रथम Monday भगवान शिव की आराधना, आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है. भगवान भोलेनाथ का सरल और कल्याणकारी स्वरूप हमें विनम्रता, धैर्य, प्रकृति के प्रति सम्मान और लोककल्याण की भावना के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है.”

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम Monday की सभी श्रद्धालुओं और शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं. कामना करता हूं कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से यह पवित्र श्रावण मास सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करे. महादेव की कृपा से प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो.”

उन्होंने आगे लिखा, “आज के दिन हम शिव भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सेवा और मानवता के मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें. देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी श्रावण मास के प्रथम Monday पर शिवभक्तों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रार्थना की कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से संपूर्ण सृष्टि सुख, समृद्धि और लोकमंगल के आशीष से अभिसिंचित हो.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “श्रावण मास के प्रथम Monday की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव की कृपा से प्रत्येक जीवन शिवमय हो, प्रत्येक परिवार सुखी रहे और राष्ट्र निरंतर वैभव के पथ पर अग्रसर हो.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने पवित्र श्रावण माह के प्रथम Monday की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “श्रावण का प्रथम Monday भगवान शिव की आराधना, आस्था और आत्मिक शक्ति का पावन अवसर है. देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति का वास हो.”

पावन श्रावण मास के प्रथम Monday की शुभकामनाएं देते हुए Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “देवाधिदेव महादेव की आराधना, भक्ति और साधना को समर्पित यह पुण्य पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे. भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक घर-परिवार में खुशहाली आए तथा प्रदेश प्रगति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहे.”

डीसीएच/