‘वह दिन दूर नहीं, जब काशी-बद्रीनाथ में गैर हिंदुओं की एंट्री के लिए दायर होगी याचिका’: सपा प्रवक्ता

Lucknow, 10 जुलाई . Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने Madhya Pradesh की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि अगर यही ट्रेंड बना रहा, तो वो दिन दूर नहीं जब काशी विश्वनाथ और बद्रीनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश के लिए नई रिट दायर होगी.

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा की यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश Government में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी के ऐलान के बाद आई है. दानिश अंसारी ने अपने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में वक्फ संशोधन बिल 2024 को लागू किया जाएगा, जिसके तहत गैर मुस्लिम प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे.

आशुतोष वर्मा ने विरोध करते हुए कहा, “Supreme Court ने एक फैसला दिया है. हालांकि हम इस बात को कहते हैं कि अभी भी Supreme Court के उस पूरे फैसले में आधी चीजें स्टे हैं. जब तक चीजों का पूरा निर्णय ना आ जाए तब तक राज्य Government को ऐसे किसी भी अनुबंध से और नियुक्ति से बचना चाहिए.”

सपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “अगर यही ट्रेंड बना रहा, तो वो दिन दूर नहीं जब काशी विश्वनाथ और बद्रीनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश के लिए नई रिट दायर होगी. Supreme Court भी इसके लिए बाध्य हो जाएगा.” उन्होंने कहा, “धर्म आस्था का विषय है, लेकिन आपकी आस्था किसी और के धर्म के अंदर बैठे, ये किसी प्रकार से किसी धर्म के किसी धर्मगुरू ने नहीं बताया है.”

इसी बीच, Lucknow के अलीगंज अग्निकांड पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना थी. देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी में चार मंजिला इमारतों के अंदर बच्चे जिंदा जल गए. हम अपनी ही पीठ थपथपाते हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं. जब लोग ऐसी हरकतें करते हैं तो यह शर्मनाक होता है.”

उन्होंने कहा,”मामले में Supreme Court ने संज्ञान लिया है. हम उसका धन्यवाद करते हैं. एक कड़ी से कड़ी गाइडलाइन बनाई जानी चाहिए, जिससे कोई भी बच न सके और बच्चे ऐसी घटनाओं का शिकार न बनें.”

डीसीएच/