यूपी: व्यापारी परिवार को बंधक बनाकर लूट करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Lucknow, 19 जून . उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक व्यापारी परिवार को बंधक बनाने के मामले में Police ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. अपराधी के पास से लूट के 7.92 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं. फिलहाल, Police आरोपी से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

हापुड़ के डीएसपी वरुण मिश्रा के अनुसार, एक जून को मोहल्ला गिरधारीनगर में शहर के एक नामी व्यापारी नरेंद्र के घर पर डकैती हुई थी. अपराधियों ने व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधकर बनाकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया था.

डीएसपी ने बताया कि इस मामले में एक अपराधी की पहचान मोहित के रूप में हुई, जिस पर डीआईजी मेरठ रेंज की ओर से 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था. व्यापारी के घर हुई लूट की घटना में मोहित लगातार फरार चल रहा था. इसी बीच, एक सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Police अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास से 1.92 लाख रुपए की नकदी के अलावा तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं. अभी मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.

इससे पहले, Lucknow के बीकेटी थाना क्षेत्र में Police ने हाईवे पर हुई 5 लाख रुपए की लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से लूटी गई धनराशि में से 4.15 लाख रुपए बरामद हुए. अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को बीकेटी थाना क्षेत्र के बख्शी का तालाब स्थित किसान पथ के पास Lucknow-सीतापुर हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक कर असलहों से फायरिंग करते हुए बैग में रखी लगभग 5 लाख रुपए की धनराशि लूटी थी.

घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को Police ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, अन्य आरोपी फरार चल रहे थे. Thursday देर शाम Police ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.

डीसीएच/