गाजीपुर में बच्चियों के अपहरण मामले में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गाजीपुर, 13 अगस्त . उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सैदपुर Police को बड़ी सफलता मिली है. नाबालिग बच्चियों के अपहरण के मामले में वांछित और 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त संजय बिन्द उर्फ बुझारत बिन्द को Police ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया. उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

Police के अनुसार, 12 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार रुपए का इनामी अपराधी सादात की ओर से गाजीपुर की तरफ आ रहा है. सूचना पर Police टीम ने अहिरौली गांव के पास प्राइवेट आईटीआई पुरानी पिच रोड पर घेराबंदी की. इसी दौरान सादात की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे अभियुक्त को रोकने का प्रयास किया गया. Police को देखकर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई.

Police का दावा है कि खुद को घिरा देखकर अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से Police टीम पर 5-6 राउंड फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा.

सैदपुर क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय बिन्द निवासी अकटहिया, थाना मुहम्मदाबाद, हालपता बाकरबाद महराजगंज, थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है. उसके ऊपर पहले से ही 14 मुकदमे दर्ज हैं.

Police ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, दो मोटरसाइकिल और 1,300 रुपए बरामद किए हैं. Police के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

पीआईएम/