
New Delhi, 20 जून . Union Minister बीएल वर्मा ने योग दिवस को विश्व मंच पर प्रचारित करने का श्रेय Prime Minister Narendra Modi को दिया है.
उन्होंने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधनमंत्री Narendra Modi के प्रयासों के प्रमाणस्वरूप आज समस्त विश्व में योग को एक नई पहचान मिली है. Prime Minister मोदी ने अपने नेतृत्व में ऋषि मुनियों की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया गया. आज पूरे विश्व में योग को लोग अपना रहे हैं. बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य लोगों ने योग को पूरे विश्व में प्रचारित करने की दिशा में कदम बढ़ाने का काम किया.
Union Minister बीएल वर्मा के मुताबिक, मुझे खुद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर Lucknow में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं. हम सभी लोगों काफी गर्वान्वित महसूस करना चाहिए कि आज हमारी संस्कृति को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान मिली है.
इसके अलावा, उन्होंने ‘किसान सम्मान निधि’ योजना को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने नेतृत्व में किसानों को सशक्त करने के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत किसान भाइयों को दो हजार रुपये दिए जाते हैं. कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किसानों को 200 रुपये भी देने का काम नहीं किया. लेकिन, आज हमारी Government किसानों के हित के बारे मे सिर्फ सोचती ही नहीं, बल्कि उसे धरातल पर भी उतारने का काम करती है. जिस तरह से सांसद और विधायक निधि होती है, ठीक उसी तरह से केंद्र Government ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की है. इस योजना से करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचा है. अब तक देशभर के किसानों को फायदा पहुंचाने में साढे चार लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं. Prime Minister का किसानों के प्रति सोच काफी शानदार है. वो लगातार किसानों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Government ने यूरिया और खाद की कीमतों को भी बढ़ाने का भी काम किया. Government की ओर से किसानों के लिए एमएसपी के दाम भी बढ़ाए जाते हैं. किसानों को सशक्त करने के लिए केंद्र Government की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती है. यही कारण है कि अगर 25 करोड़ लोग गरीबी के दलदल से ऊपर आए हैं, तो उसमें बहुत बड़ी संख्या किसानों की है.
इसके अलावा, उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से राम मंदिर के चंदे में हुए घपले को लेकर सवाल उठाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, अखिलेश यादव की ओर से राम मंदिर पर सवाल उठाना गलत है. अखिलेश यादव को राम मंदिर बोलना किसी भी सूरत में शोभा नहीं देता है. सबको पता है कि उनके शासनकाल में कैसे कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी. देश प्रदेश की जनता इन्हें जरूर जवाब देगी. एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है. सबकुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. साथ ही साथ ही राम के प्रति जो आस्था है, वो कम होने वाली नहीं है. निश्चित तौर पर आज अयोध्या में चौतरफा विकास हो रहा है. दुनियाभर से पर्यटक आ रहे हैं. हमें उनका सम्मान करना चाहिए.
साथ ही, उन्होंने नीट परीक्षा को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कल की परीक्षा में मुझे पूरा विश्वास है कि किसी को कोई भी असुविधा नहीं होगी.
–
एसएचके
Skip to content