
New Delhi, 29 जुलाई . कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में India का शानदार प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा. 10 हजार मीटर दौड़ में भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वह इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने. गुलवीर की इस खास उपलब्धि के लिए President द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई दी है.
President कार्यालय की तरफ से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुलवीर सिंह, आपकी शानदार उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर, आपने पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में India के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला मेडल जीता है. देश को आप पर गर्व है. मैं कामना करती हूं कि भविष्य में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गुलवीर सिंह को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, ”राष्ट्रमंडल खेल-2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर India का गौरव बढ़ाने वाले उत्तर प्रदेश के सपूत एवं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई. आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है. सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश एवं देश को आप पर गर्व है.
स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में गुलवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दौड़ को 27:49.78 सेकंड में पूरा किया और वह दूसरे स्थान पर रहे. ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने दौड़ को 27:48.93 सेकंड में पूरा करके गोल्ड मेडल जीता, जबकि आइल ऑफ मैन के डेविड मुलार्की ने 27:50.28 सेकंड में रेस को पूरा करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सिरसा गांव में 1 जून 1998 को जन्मे गुलवीर सिंह भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. उनके एथलेटिक्स करियर की शुरुआत गांव की पगडंडियों, सड़कों और खेतों में दौड़ लगाने से हुई, जब वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे. साल 2018 में भारतीय सेना की द ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट का हिस्सा बनने के बाद गुलवीर ने लंबी दूरी की दौड़ में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और देश के शीर्ष धावकों में अपनी जगह बनाई.
उन्होंने 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ी. इसके बाद 2022 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. साल 2025 में साउथ कोरिया में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुलवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता. इस दोहरी सफलता के साथ उन्होंने एशिया के शीर्ष लंबी दूरी के धावकों में अपनी मजबूत पहचान बनाई.
–
एसएम/
Skip to content