
Patna, 10 जून . बिहार Government ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित करने का फैसला किया है. Chief Minister सम्राट चौधरी ने Wednesday को घोषणा की कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को राशि अंतरित की जाएगी.
सीएम सम्राट चौधरी ने New Delhi स्थित बिहार भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्यक्रम में राज्य के 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में 1,100 रुपए प्रति माह की दर से लगभग 1100 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की.
इस अवसर पर Chief Minister ने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना Government की प्राथमिक जिम्मेदारी है. पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपए प्रतिमाह थी, जिसे बढ़ाकर 1,100 रुपए किया गया है. राज्य Government 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के निर्वाचित Prime Minister के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर 94 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में यह राशि भेजी गई है. Government यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन मिले, इसलिए अब हर महीने की 10 तारीख को भुगतान की व्यवस्था लागू की जा रही है.
उन्होंने उन वरिष्ठ नागरिकों से भी अपील की, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, लेकिन अभी तक उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है, वे शीघ्र आवेदन करें. साथ ही जिन लोगों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं होने के कारण पेंशन भुगतान रुका हुआ है, उन्हें जल्द आधार लिंक कराने की सलाह दी गई.
Chief Minister ने कहा कि राज्य Government विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.
–
एमएनपी/एसके
Skip to content