मेसी के प्रस्तावित केरल दौरे से जुड़े समझौते की होगी गहन जांच, सीएम सतीशन ने जताई अनियमितताओं की आशंका

तिरुवनंतपुरम, 13 अगस्त . केरल के Chief Minister वीडी सतीशन ने Thursday को कहा कि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) के साथ हुए विवादास्पद समझौते की गहन जांच की जा रही है. यह समझौता 2025 में लियोनेल मेसी के प्रस्तावित केरल दौरे से जुड़ा था. शुरुआती रिपोर्ट में इसमें गंभीर खामियां और संभावित GST उल्लंघन सामने आए हैं.

वीडी सतीशन ने कहा कि यह समझौता ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट’ आमंत्रित किए बिना एक निजी कंपनी को सौंप दिया गया था. राज्य Government को भी इस बारे में सही जानकारी नहीं दी गई.

उन्होंने कहा, “हम इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं.” Chief Minister ने बताया कि अगर GST उल्लंघन साबित हुआ तो वित्त विभाग खजाने को हुए नुकसान की वसूली के कदम उठाएगा.

सीएम सतीशन के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि GST का मुद्दा पिछली Government के कार्यकाल में ही पकड़ा गया था, लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था.

Government यह भी जांच करेगी कि राज्य के हितों की ठीक से रक्षा हुई थी या नहीं और जहां जरूरत होगी, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी.

मेटा विवाद पर Chief Minister ने कहा कि उनकी एकमात्र मांग Chief Minister कार्यालय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर थी. उन्होंने उन आरोपों को खारिज किया कि उनके खिलाफ आलोचनात्मक पोस्ट हटवाने के लिए उन्होंने मेटा से संपर्क किया था.

वीडी सतीशन ने कहा, ” लेफ्ट के लोगों ने एक बड़े टीवी चैनल को मेरा इंटरव्यू हटवाने के लिए मेटा को लिखा और अब वही आरोप मुझ पर लगा रहे हैं. यह पूरी तरह निराधार है.”

उन्होंने कहा कि वह मेटा को पत्र लिखने के लिए तैयार हैं ताकि उनके बारे में हटाई गई पोस्ट बहाल की जाएं. वह मीडिया संगठनों का भी इस मुद्दे पर साथ देंगे.

इस बीच कैबिनेट ने 2024 की वायनाड आपदा के पीड़ित परिवारों को 2 लाख रुपए प्रति परिवार देने का फैसला किया. इसके लिए कुल 5 करोड़ रुपए की राशि तय की गई है.

2025-26 के लिए पीएसयू कर्मचारियों को ओणम बोनस देने के दिशा-निर्देश भी मंजूर किए गए. सीएम सतीशन ने कहा कि समुद्र में लापता होने वाले मछुआरों के मामलों से निपटने के लिए एसओपी जल्द घोषित की जाएगी.