
New Delhi, 16 जुलाई . सेंट्रल जिला Police और आईपी एस्टेट थाना Police ने संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 26 वर्षीय सुंदर वरजानी के रूप में हुई है. Police ने उसकी निशानदेही पर चोरी की छह स्कूटी, चोरी का मोबाइल फोन, एक डेबिट कार्ड और कई जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर करीब 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी भी की थी.
Police के मुताबिक, आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी. इसी दौरान हाथी घाट, राजघाट से एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी चोरी होने के मामले की जांच शुरू की गई. Police ने cctv फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. नैटग्रिड और तकनीकी निगरानी की मदद से चोरी की स्कूटी की लोकेशन इंदिरा विकास कॉलोनी स्थित सेवा भारती के पास मिली.
15 जुलाई 2026 को Police ने इलाके में जाल बिछाकर निगरानी की. इसी दौरान एक युवक चोरी की स्कूटी का लॉक खोलने की कोशिश करता दिखाई दिया. Police टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान सुंदर वरजानी के रूप में हुई.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की स्कूटी अपने कब्जे में लेने की बात कबूल की. उसकी निशानदेही पर Police ने पांच अन्य चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली. जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली और Haryana में वाहन चोरी के छह मामलों में शामिल रहा है. Police का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भी खुलासा हुआ है.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने स्कूटी चोरी करने के बाद उसमें रखा मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड भी चुरा लिया था. उसने मोबाइल का सुरक्षा लॉक तोड़कर बैंक खाते तक अनधिकृत पहुंच बनाई और करीब 95 हजार का फर्जी लेनदेन कर लिया. Police अब पूरे धन के लेनदेन की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रकम किन लोगों तक पहुंची.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह रिहायशी कॉलोनियों, रेलवे स्टेशनों, सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे खड़ी बिना निगरानी वाली स्कूटियों को निशाना बनाता था. चोरी के बाद वह वाहनों को कुछ समय के लिए छिपाकर रखता था और फिर अवैध कमाई के लिए उन्हें विभिन्न ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी कर्मियों को किराये पर दे देता था.
Police के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से आईपी एस्टेट, New Delhi रेलवे स्टेशन, वजीराबाद, करोल बाग, मुखर्जी नगर और Haryana के पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ है. मामले की आगे की जांच जारी है और Police आरोपी के अन्य साथियों तथा उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
–
एसएचके/
Skip to content