‘मेरे म‍ित्र, धन्‍यवाद’, वार्ता के बाद नेतन्याहू ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार, मजबूत रिश्तों की बात दोहराई

New Delhi, 7 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi के साथ Thursday को टेलीफोन‍ वार्ता के अगले दिन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में ‘मेरे म‍ित्र, धन्‍यवाद’ ल‍िखते हुए आभार जताया. इसके साथ ही म‍िलकर India और इजरायल के र‍िश्‍ते को मजबूत करते रहने की बात कही.

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर Prime Minister मोदी के संदेश पर प्रत‍िक्रिया देते हुए ल‍िखा, ”धन्यवाद, मेरे दोस्त, India के Prime Minister Narendra Modi. हम मिलकर इजरायल और India के बीच संबंधों को लगातार और मजबूत बना रहे हैं.”

Thursday को इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू से वार्ता के बाद Prime Minister मोदी ने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में बातचीत की जानकारी दी थी.

पीएम ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा था, “मुझे इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. हमने India और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की. यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और आगे बढ़ रही है. हमने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.”

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, Thursday को Prime Minister मोदी को इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मंत्रालय के अनुसार, Prime Minister नेतन्याहू और Prime Minister मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए. साथ ही दोनों नेताओं ने आगे भी आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

पिछले तीन दशकों में India और इजरायल ने एक ऐसा संबंध बनाया है, जो मुख्य रूप से रणनीतिक भरोसे पर आधारित हैं. रक्षा सहयोग, काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि इनोवेशन एक बढ़ती हुई परिपक्व साझेदारी के स्तंभ बन गए हैं.

फिर भी, जहां राजनीति और सुरक्षा संबंध काफी बढ़े हैं, वहीं आर्थिक संबंध क्षमता के हिसाब से नहीं चल पाए हैं. India इजरायल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत इसे बदलने का मौका देती है.

एवाई/एबीएम