
कोलकाता, 2 अगस्त . पश्चिम बंगाल Government में मंत्री दिलीप घोष ने एसटीएफ द्वारा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि social media और इंटरनेट की वजह से आतंकी नेटवर्क बनाना आसान हो गया है. Police ने डिजिटल माध्यमों की सहायता से ही आरोपियों को पकड़ा. जांच में Dubai और Pakistan कनेक्शन के संकेत भी मिले हैं.
दिलीप घोष ने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद का मॉड्यूल कुछ समय से सक्रिय है. इसकी गतिविधियों के बारे में पहले भी खबरें आई थीं. Police ने गिरफ्तारियां की हैं. जांच से पता चलेगा कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन जुड़ा है और इसका नेटवर्क कितना फैला हुआ है. गहन जांच से ही असलियत सामने आएगी. पूरी संभावना है कि इसके तार Pakistan से जुड़े हों.”
उन्होंने कहा, “आज इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन, social media और इंटरनेट की वजह से लोगों के लिए संपर्क बनाना बहुत आसान हो गया है. इन्हीं डिजिटल माध्यमों से Police आरोपियों का पता लगा पाई और उन्हें गिरफ्तार कर पाई. Dubai और Pakistan से संपर्क की जो खबरें हैं, वे अब जांच का हिस्सा हैं. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पूरा नेटवर्क तुरंत उजागर हो जाएगा.”
सीएम सुवेंदु अधिकारी द्वारा 300 मतुआ लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र दिए जाने पर दिलीप घोष ने कहा, “सीएए से पहले एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी. सीएए का मकसद बांग्लादेश, Pakistan और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख और अन्य खास अल्पसंख्यक समुदायों के उन लोगों को भारतीय नागरिकता देना है जो उत्पीड़न का शिकार हुए हैं. पश्चिम बंगाल में सीएए को लागू करने की प्रक्रिया पहले आगे नहीं बढ़ पाई थी, और कई पात्र लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पाया था. अब Government ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसे लागू करने का काम आगे बढ़ रहा है.”
उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, “जनगणना को लागू नहीं होने दिया गया था. यह 15 साल बाद हो रही है. यह पूरे देश में जून 2025 में शुरू हुई थी. लेकिन पश्चिम बंगाल में इसे लागू नहीं होने दिया गया क्योंकि फर्जी वोटरों को वोटर लिस्ट में बनाए रखा गया था और साजिश उनके वोटों से चुनाव जीतने की थी. हमारी Government के सत्ता में आने के बाद, पहली ही बैठक में इसे लागू किया गया. अब जनगणना शुरू हो गई है.”
उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की और कहा कि जिन लोगों ने Prime Minister के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
दिलीप घोष ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “युवाओं और छात्रों को भड़काना और गुमराह करना बहुत आसान है. यहां के आंदोलनकारी और कम्युनिस्ट बार-बार ऐसा करते रहते हैं. इसमें विदेशी ताकतें भी शामिल हैं. विदेशों से सैकड़ों करोड़ रुपये आते हैं और इन बच्चों को उकसाया जाता है. वे विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और लाठीचार्ज का सामना कर रहे हैं, जबकि दूसरे लोग फाइव-स्टार होटलों में पार्टियां कर रहे हैं. अब यह सब सामने आ गया है. जिन बच्चों को उन्होंने गुमराह किया और ऐसी गलत गतिविधियों में शामिल किया, वे अभी युवा हैं. यहां तक कि कोर्ट ने भी उन्हें माफ कर दिया.”
साथ ही, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में India के प्रदर्शन की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ सालों में खेलों में India का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. Government की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत गांवों, स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों की पहचान की जा रही है, उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है और कॉम्पिटिटिव स्पोर्ट्स के लिए तैयार किया जा रहा है. नीरज चोपड़ा ने विदेश में ट्रेनिंग लेने के बाद गोल्ड मेडल जीता. कुश्ती और बॉक्सिंग जैसे खेलों में, जिनमें India का प्रदर्शन पारंपरिक रूप से अच्छा रहा है, नतीजे और भी बेहतर हो रहे हैं.”
–
पीआईएम/एएस
Skip to content