
नई दिल्ली, 24 जुलाई . इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी वेस्ट बैंक में हुए आतंकी हमलों के बाद सख्त कार्रवाई का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आतंकियों, उन्हें मदद पहुंचाने वालों और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आईडीएफ को कई कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, Friday को उत्तरी वेस्ट बैंक में हुई गोलीबारी में चार फिलिस्तीनी और एक इजरायली सेटलर मारे गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नाब्लस के पास फिलिस्तीनी गांव ‘टेल’ में हुई यह गंभीर घटना इस साल वेस्ट बैंक में हुआ सबसे घातक हमला है.
इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”हम आतंक का हर जगह पीछा करेंगे. हम आतंकियों तक, उन्हें भेजने वालों तक और उनकी हर तरह से मदद करने वालों तक पहुंचेंगे और उनसे पूरा हिसाब लेंगे. पिछले दिन में हुए आतंकी हमलों के बाद, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज और मैंने सुरक्षा कैबिनेट के सदस्यों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से चर्चा के बाद आईडीएफ (इजरायली डिफेंस फोर्स) को आतंकवाद के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.”
नेतन्याहू ने कहा कि Friday सुबह टेल गांव के पास हमला करने वाले आतंकी के घर को गिराया गया. जिन गांवों को आतंकियों का गढ़ माना जाता है, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसमें हथियार जब्त करना और काम करने के परमिट रद्द करना भी शामिल है.
उन्होंने कहा कि पूरे यहूदिया और सामरिया क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी. सुरक्षा जरूरतों के मुताबिक अलग-अलग रास्तों पर आवाजाही की व्यवस्था की जाएगी और चेकपोस्ट लगाए जाएंगे. नेतन्याहू ने बताया कि खेती वाले फार्मों को नियमित मान्यता देने और नए फार्म बसाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी.
इजरायली Prime Minister ने कहा, ”मैं दिल से मेल्ट परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, जिनके बेटे की Friday सुबह हुए इस बेहद दर्दनाक आतंकी हमले में मौत हो गई. मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं और सुरक्षा बलों तथा उन बसने वालों का हौसला बढ़ाता हूं जो आतंकवाद के खिलाफ साहस और दृढ़ता से डटे हुए हैं.”
उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा बलों को आतंकियों और उन्हें भेजने वालों के खिलाफ पूरी आजादी और पूरी ताकत के साथ कार्रवाई करने देंगे. मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि ऐसा कोई भी काम न करें, जिससे हमारे सुरक्षा बलों की कार्रवाई में रुकावट आए या उनका ध्यान उनके सबसे अहम मिशन से हटे.
–
एवाई/
Skip to content