‘आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती’, पाकिस्तान पर आरपी सिंह का सख्त रुख

New Delhi, 1 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, भारत-Pakistan संबंध, राम मंदिर चढ़ावा मामले, उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे परियोजनाओं और दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज टनल परियोजना समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस पर आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेना पर भी राजनीति करती है और देश के जो सुरक्षा के मामले हैं, उनसे राजनीति करती है. अपनी बात जानने और कहने के लिए लोकतंत्र में और दस तरीके हैं. अपेक्षा करते हैं कि वह सेना के ऊपर राजनीति नहीं करेगी और सेना का मनोबल नहीं तोड़ेगी.

India और Pakistan की 117 हस्तियों द्वारा Prime Minister Narendra Modi और Pakistan के Prime Minister शहबाज शरीफ को दोनों देशों के बीच संवाद बहाल करने की अपील किए जाने पर उन्होंने कहा कि ये जो 117 नागरिक हैं, इनको सिर्फ Pakistan को चिट्ठी लिखनी चाहिए थी और उनसे पूछना चाहिए था कि वह अपने यहां से आतंकी भेजना कब बंद करेंगे और वहां पर आतंकी जो हैं बैठे, जिनको Pakistan पालता-पोसता है, उनको जेल भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई कब करेंगे. जैश-ए-मोहम्मद वालों को कब जेल भेजेंगे? इस बारे में कोई चर्चा नहीं करते, परंतु शांति की बात करते हैं. हालांकि, India Government का स्टैंड बड़ा क्लियर है. आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकती. अगर आपने बातचीत शुरू करनी है तो आपको पहले आतंकवाद बंद करना पड़ेगा, आतंकी भेजने बंद करने पड़ेंगे.

राम मंदिर चढ़ावा मामले में अखिलेश यादव के बयान पर आरपी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव राजनीति कर रहे हैं. सीएम योगी ने तुरंत एसआईटी जांच बैठाई. एसआईटी की रिपोर्ट के बाद तुरंत आठ लोगों पर First Information Report हो गई है. उनको अरेस्ट कर लिया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है और अभी भी एसआईटी जांच कर रही है. कोई भी अधिकारी हो या कर्मचारी हो, बख्शा नहीं जाएगा. सबके खिलाफ कार्रवाई होगी और जांच के लिए एसआईटी को यह भी छूट है कि वह चाहे तो सेंट्रल एजेंसी से सहयोग भी ले सकती है.”

Chief Minister योगी आदित्यनाथ के इस बयान कि चढ़ावा मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि सीएम योगी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं. इस पूरे मामले में जो भी अपराधी है, वह ट्रस्ट का मेंबर या कर्मचारी, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा.

Kanpur से कबरई तक हाईवे की मंजूरी पर आरपी सिंह ने कहा कि यूपी के अंदर सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे बनने हैं. योगी Government के नेतृत्व में लगातार केंद्र Government के साथ मिलकर डबल इंजन की Government का लाभ यूपी के लोगों को मिल रहा है.

दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज टनल परियोजना पर उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर डबल इंजन Government है. इसके चलते अब द्वारका से एक अंडरग्राउंड रास्ता निकलने जा रहा है, और इसी प्रकार से दिल्ली के अंदर और भी जो हाईवेज वाले काम हैं, उसके लिए केंद्र के सहयोग के साथ दिल्ली काम कर रही है.

/डीकेपी