इजरायल की पहल पर प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू की टेलीफोन वार्ता, पश्चिम एशिया पर हुई चर्चा : एमईए

नई द‍िल्‍ली, 7 अगस्त . इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की Prime Minister Narendra Modi से बातचीत की जानकारी देते हुए व‍िदेश मंत्रालय ने कहा क‍ि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से आया था. India और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने के ल‍िए दोनों देशों के प्रधानमंत्र‍ियों के बीच वार्तालाप हुई. साथ ही इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात पर भी बातचीत हुई.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने Friday को साप्‍ताह‍िक मीडिया ब्रीफिंग में Prime Minister मोदी और इजरायल के Prime Minister के बीच हुई टेलीफोन बातचीत की जानकारी देते हुए बताया क‍ि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से किया गया था, जिसे हमारे Prime Minister ने स्वीकार किया.

उन्‍होंने बताया क‍ि जैसा कि आप जानते हैं, India और इजरायल के बीच एक विशेष रणनीतिक साझेदारी है. दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी और मित्रता को कैसे ज्यादा मजबूत किया जा सकता है. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और वहां हो रहे ताजा घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया.

इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू ने Thursday को Prime Minister मोदी से फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों को लेकर बात हुई. दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति की समीक्षा की और इस बात की पुष्टि की कि वे दोनों देशों के पारस्परिक हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

मंत्रालय के अनुसार, Prime Minister नेतन्याहू और Prime Minister मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए. साथ ही दोनों नेताओं ने आगे भी आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

पिछले तीन दशकों में India और इजरायल ने एक ऐसा संबंध बनाया है, जो मुख्य रूप से रणनीतिक भरोसे पर आधारित है. रक्षा सहयोग, काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि इनोवेशन एक बढ़ती हुई परिपक्व साझेदारी के स्तंभ बन गए हैं.

फिर भी, जहां राजनीति और सुरक्षा संबंध काफी बढ़े हैं, वहीं आर्थिक संबंध अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं चल पाए हैं. India इजरायल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत इसे बदलने का मौका देती है.

एवाई/एबीएम