
Patna, 20 जून . 21 जून को नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर बिहार Government ने छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. परीक्षार्थियों को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जाएगी. इसी बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र Government पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि इस Government में सबसे ज्यादा युवा पीड़ित हैं.
Patna में तेजस्वी यादव ने नीट विवाद पर केंद्र Government पर निशाना साधते हुए कहा कि अब एक परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों को एयर फोर्स और भारतीय सेना की मदद लेनी पड़ रही है. यह Government की बदहाली को दिखाता है.
तेजस्वी यादव ने कहा, “कितने लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो चुका है और अभी भी खतरे में है. इस Government में युवा सबसे ज्यादा पीड़ित हैं.”
उन्होंने छात्रों को हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आने-जाने की सुविधा भी नहीं मिली. बिहार में ट्रेन की कोई उचित व्यवस्था नहीं है. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हमने कहा था कि अगर परीक्षा रद्द होती है तो आने-जाने का खर्च Government ब्याज समेत वापस देगी.
तेजस्वी ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा, “17 महीने में हम लोगों ने 5 लाख युवाओं को नौकरियां दी. लेकिन, बेईमानी से बिहार में Government बनाई गई. नीट मामले में जो दोषी हैं, उन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन, अब तक किसी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.”
उन्होंने कहा, “Sunday को होने वाली री-नीट के लिए हम सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं. लेकिन Government में बैठे लोगों को पेपर लीक के मामले में गंभीर होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को इस तरह से परेशान न होना पड़े.”
दूसरी ओर बिहार Government में मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि Sunday को नीट परीक्षा देने के लिए पूरे बिहार से हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे. इस मौके पर परिवहन विभाग और बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है. जो छात्र जहां जाना चाहते हैं, जिस परीक्षा केंद्र पर जाना चाहते हैं, वे हमारी बसों से मुफ्त यात्रा कर सकते हैं. यात्रा के दौरान उन्हें अपना एग्जाम एडमिट कार्ड बस कंडक्टर को दिखाना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फ्री यात्रा का लाभ केवल वास्तविक परीक्षार्थी ही ले रहे हैं.
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “सभी छात्रों को परीक्षा की ढेर सारी शुभकामनाएं. हमारी बसें आपके लिए उपलब्ध हैं, बेझिझक यात्रा करें और अच्छे से परीक्षा दें.”
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content