
Patna, 2 अगस्त बिहार के औरंगाबाद जिले में डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने मृतक की पत्नी से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मामले में न्याय दिलाने की लड़ाई में उनकी पार्टी परिवार के साथ खड़ी रहेगी.
उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में आरोपी विधायक के खिलाफ नामजद First Information Report दर्ज नहीं होगी और निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाएगी, तब तक विपक्ष शांत नहीं बैठेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी के कार्यकाल में यह दूसरे अधिकारी की हत्या है, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उन्होंने दावा किया कि मृतक की पत्नी स्वयं आरोप लगा रही हैं कि उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी और रकम नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी गई.
तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि पहले एक अधिकारी की हत्या के बाद एनकाउंटर की कार्रवाई की गई थी तो क्या अब Government आरोपी विधायक के खिलाफ भी वही रवैया अपनाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government अपराधियों को संरक्षण दे रही है और पूरे मामले को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
राजद नेता ने कहा कि Police के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से जांच पूरी होने से पहले ही घटना को लेकर बयान देना कई सवाल खड़े करता है. उनका आरोप है कि इससे मामले की दिशा मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने इस हत्याकांड की सीबीआई और न्यायिक जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जल्द ही मृतक के परिजनों से मुलाकात करेगी और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी Government को घेरते हुए लिखा कि चंद दिनों में बिहार में दूसरे अधिकारी की हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि परिजनों ने एनडीए के एक विधायक पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और हत्या कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद बिना पूरी जांच के Police अधिकारियों द्वारा ऐसा बयान दिया गया जिससे आरोपी विधायक जांच के दायरे से बाहर दिखाई दें. उन्होंने Chief Minister से आरोपी विधायक के खिलाफ नामजद First Information Report दर्ज कराने और न्यायिक जांच का आदेश देने की मांग की.
बता दें कि औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित धनौती पुल के पास देर रात कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या कर दी गई. Police के अनुसार, वह अपनी कार से डेहरी से Patna जा रहे थे. रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रोककर उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए चालक को गिरफ्तार किया है. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं. मामले की जांच जारी है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content