
Patna, 13 अगस्त . बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं ने 19 अगस्त को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रस्तावित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ‘राजभवन मार्च’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. एनडीए नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव संयोग से विपक्ष के नेता हैं. बिहार की जनता एक सीट कम कर देती तो उन्हें कोई विपक्ष का नेता भी नहीं करता.
बिहार Government में मंत्री श्रवण कुमार ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “वे (तेजस्वी यादव) विपक्ष के नेता हैं. वे संयोग से विपक्ष के नेता हैं. अगर बिहार की जनता ने उनकी पार्टी की सीटों की संख्या एक भी कम कर दी होती, तो शायद उन्हें विपक्ष का नेता नहीं कहा जाता या नेता का सम्मान नहीं मिलता.”
श्रवण कुमार ने कहा, “लोकभवन तक मार्च करने के बजाय उन्हें Government को सलाह देनी चाहिए कि उसे क्या करना चाहिए. Government ने हर बात को ध्यान से समझा है और मार्च करने वाले छात्रों की चिंताओं को भी सुना और समझा है. जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया, उनकी जांच चल रही है, चाहे वे सरकारी अधिकारी हों या कोई और. जांच के बाद न कोई बचेगा और न कोई छोड़ा जाएगा.”
वहीं, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के मार्च पर मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “हमारी आने वाली पीढ़ी और युवाओं को नकारात्मकता से बाहर निकालने की जरूरत है.”
उन्होंने कहा, “वे (तेजस्वी यादव) जागते हैं और फिर अपनी गतिविधियां शुरू कर देते हैं. Government पहले ही फैसला ले चुकी है और कार्रवाई भी हो चुकी है. Government को छात्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है.”
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में हालिया प्रदर्शन के दौरान Police की कार्रवाई का विरोध किया है. इसी कड़ी में पार्टी ने 19 अगस्त को Patna में मार्च निकालने का ऐलान किया.
–
डीसीएच/
Skip to content