
Patna, 15 अगस्त . बिहार की राजधानी Patna के बेउर जेल में तैनात Policeकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से कथित तौर पर लगातार 14 से 15 घंटे तक ड्यूटी कराए जाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार Government से जेलकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनकी ड्यूटी का समय निर्धारित करने की मांग की है.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जेल में तैनात Policeकर्मी और सुरक्षाकर्मी बिहार की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं. वे लगातार कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं. ऐसे में यदि उनसे लंबे समय तक लगातार ड्यूटी कराई जाती है और उन्हें पर्याप्त आराम तथा नियमित अवकाश नहीं मिलता है, तो इसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर पड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि बेउर जेल में तैनात कई कर्मियों से लगातार 14-15 घंटे तक ड्यूटी लिए जाने की जानकारी मिल रही है. कर्मियों को पर्याप्त छुट्टी और आराम नहीं मिल पा रहा है. Government को इस मामले की तत्काल जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाना चाहिए और यदि शिकायत सही है तो आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए.
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार Government से मांग की कि बेउर जेल में तैनात कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए. उनकी ड्यूटी का समय उचित रखा जाए और नियमित अवकाश सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी पर अनावश्यक कार्यभार नहीं डाला जाना चाहिए.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि Policeकर्मी भी बिहार का गौरव हैं और उनकी सेवाओं का सम्मान किया जाना चाहिए. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को पर्याप्त आराम मिले और उन्हें निर्धारित समय पर अवकाश दिया जाए.
उन्होंने कहा कि Government की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं का ध्यान रखे. लंबे समय तक लगातार ड्यूटी कराने के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और वे पूरी क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा सकें.
तेज प्रताप यादव ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि बेउर जेल में तैनात कर्मियों के लिए उचित ड्यूटी, पर्याप्त आराम और समय पर छुट्टी सुनिश्चित की जानी चाहिए.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content