प्रेम-संबंध के कारण किशोरी की हत्या! शव के छह टुकड़े कर ट्रेन में फेंका, पिता समेत तीन गिरफ्तार

Lucknow, 21 मई . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में कथित ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बॉक्स के अंदर मिले 16 वर्षीय किशोरी के शव मामले में जीआरपी ने उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक आरोपियों ने किशोरी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए और उसे ट्रेन में छोड़ दिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी विग्गन अंसारी (44), उसकी बहन नूरजहां (55) और बहनोई मोजीबुल्ला अंसारी (65) के रूप में हुई है. तीनों को कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया.

दरअसल, 17 मई को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेलवे कर्मचारियों को सीट के नीचे एक लावारिस बॉक्स मिला था. सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने जब बॉक्स खोला तो अंदर एक किशोरी का शव छह टुकड़ों में मिला. हालांकि शव का सिर गायब था.

मामले की जांच के दौरान Police ने कई रेलवे स्टेशनों के cctv फुटेज खंगाले. कुशीनगर जिले के तमकुही रेलवे स्टेशन के फुटेज से Police को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया.

रेलवे एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या और शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए दो “बांका” बरामद किए गए हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका शब्बा का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार नाराज था. Police को आशंका है कि इसी वजह से पिता ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर दी. इसके बाद पहचान छिपाने और Police को गुमराह करने के लिए शव के टुकड़े कर ट्रेन में रख दिया गया.

Police अब किशोरी के गायब सिर की तलाश में जुटी हुई है. इसके लिए कुशीनगर और बिहार सीमा से लगे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

डीएससी