पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘आई, नोबडी’ का टीजर रिलीज, दमदार एक्शन और सस्पेंस की झलक

चेन्नई, 7 जुलाई . Actor पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म ‘आई, नोबडी’ का रिलीज टीजर जारी कर दिया गया है. फिल्म का टीजर एक्शन, सस्पेंस और दमदार संवादों से भरपूर है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है.

पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने social media अकाउंट पर फिल्म का रिलीज टीजर साझा करते हुए लिखा, “जो आने वाला है, उसके लिए कोई तैयार नहीं है. रिलीज टीजर अब आउट हो चुका है. अपने टिकट अभी बुक करें. 9 जुलाई से दुनियाभर के सिनेमाघरों में.”

टीजर की शुरुआत एक वॉयसओवर से होती है, जिसमें राजीवन नाम के किरदार को ‘फूड चेन’ का उदाहरण देकर समाज की वास्तविकता समझाई जाती है. संवाद में कहा जाता है कि टिड्डा घास खाता है, उसे मेंढक खा जाता है, मेंढक को सांप और सांप को चील. लेकिन समाज में जीवित रहने के लिए सिर्फ घास खाना काफी नहीं, बल्कि टिड्डे को मेंढक को भी खाना सीखना होगा. आखिर में कहा जाता है कि यह फैसला आपको करना होगा कि आपको किसका सिर निगलना है.

इस वॉयसओवर के साथ फिल्म के कई तेज-तर्रार एक्शन दृश्य दिखाए गए हैं. टीजर के अंत में Police पृथ्वीराज के दरवाजे पर पहुंचती है और उनसे पूछती है कि वह उनके फोन कॉल क्यों नहीं उठा रहे थे.

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए सर्टिफिकेट मिल चुका है. यह फिल्म 9 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म का शुभारंभ पिछले वर्ष अप्रैल में केरल के एर्नाकुलम स्थित वेलिंगटन आइलैंड में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ था.

निर्देशक निसाम बशीर की इस फिल्म की कहानी और पटकथा समीर अब्दुल ने लिखी है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ पार्वती तिरुवोथु और हकीम शहजहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म का निर्माण सुप्रिया मेनन, मुकेश मेहता और सी. वी. सारथी ने पृथ्वीराज प्रोडक्शंस और ई4 एक्सपेरिमेंट्स के बैनर तले किया है.

निर्माताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, ‘आई, नोबडी’ एक ऐसी सिनेमाई प्रस्तुति होगी, जिसमें रोमांच, भावनाएं और दमदार अभिनय का शानदार मेल देखने को मिलेगा.

फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह इसलिए भी है क्योंकि यह पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया सफल फिल्म ‘एम्पुरान’ के बाद रिलीज होने वाली अगली फिल्म है. इसके अलावा फिल्म का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर ने तैयार किया है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ के लिए भी संगीत दिया था.

फिल्म में अशोकन, मधुपाल, लुकमान अवरन, गणपति और विनय फोर्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं, फिल्म की सिनेमैटोग्राफी दिनेश पुरुषोत्तमन ने की है, कॉस्ट्यूम डिजाइन धान्या बालकृष्णन ने तैयार किए हैं और मेकअप की जिम्मेदारी रॉनेक्स जेवियर ने संभाली है.

डीएससी