
अमृतसर, 20 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) Government पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि Chief Minister भगवंत मान और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में किया गया धरना केवल एक ‘हताश Political नाटक’ है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के Political प्रदर्शन कर रही है.
तरुण चुघ ने कहा कि यह पूरा विवाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और Chief Minister भगवंत मान के बीच का विषय है. अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा भगवंत मान को ‘कौम द्रोही’ घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने Political माहौल बनाने की कोशिश की है.
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उनके निवास के बाहर धरना देने या Political प्रदर्शन करने से वे गंभीर आरोप समाप्त हो जाएंगे, जो अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने Chief Minister भगवंत मान पर लगाए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है.
भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब इस समय कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन राज्य Government समस्याओं के समाधान के बजाय Political नाटकबाजी में व्यस्त दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि जनता Government से जवाबदेही चाहती है, जबकि आम आदमी पार्टी अपनी विफलताओं और विवादों से ध्यान हटाने के लिए धरनों और प्रदर्शनों का सहारा ले रही है.
तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि पंजाब में विभिन्न क्षेत्रों में गैंगस्टरों और माफिया तंत्र का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. राज्य की जनता अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन चाहती है, लेकिन Government इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में असफल रही है. किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और उद्योगपति समेत समाज का हर वर्ग वर्तमान Government के कामकाज से निराश है. पंजाब आज भी नशे की समस्या, बढ़ती बेरोजगारी, कमजोर कानून-व्यवस्था और आर्थिक चुनौतियों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी Government अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और अब जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय Political टकराव का रास्ता अपना रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब के सामने असली मुद्दा किसी नेता के निवास के बाहर प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि यह है कि क्या Government जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार है.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content