
Mumbai , 13 अप्रैल . Bollywood कोरियोग्राफर फराह खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अब अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए फेमस हैं.
वे अपने रसोइए दिलीप के साथ Bollywood स्टार्स के घर जाती हैं और उनके साथ मजेदार डिश बनाने के साथ-साथ हिंदी सिनेमा से जुड़े राज भी खोलती हैं. अब कोरियोग्राफर को तारा सुतारिया के घर देखा गया, जहां दोनों ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया.
फराह खान का नया व्लॉग यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे तारा सुतारिया के साथ पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करती दिख रही हैं. दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो ‘एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ के सेट पर हुई थी, जहां 14 साल की प्यारी तारा ने स्टेज पर शानदार ओपेरा गाया था. शो में फराह खान बताती है कि वे तारा के पिता की कॉलेज की दोस्त हैं और तारा स्कूल की तरफ से हमारे शो पर आई थी और गाना गाने की इच्छा भी जाहिर की थी.
कोरियग्राफर आगे बताती हैं कि तारा उस वक्त बहुत छोटी थी और कर्ल बालों के साथ उन्होंने स्टेज पर पूरे कॉन्फिडेंट के साथ ओपेरा गाया था. Actress ने इतना अच्छा गाया था कि अनु मलिक का मुंह खुला रह गया था. शो में तारा अपने कुकिंग एक्सपीरियंस पर भी बात करती हैं और बताती हैं कि उन्हें पहले खाना बनाने का शौक नहीं था लेकिन कोविड के समय वो घर में एक्सपेरिमेंट करती थी. उसी दौरान उन्होंने अच्छा खाना बनाना सीखा था.
यह बात तो सभी जानते हैं कि तारा एक प्रोफेशनल सिंगर है और उन्होंने विदेश से सिंगिग का प्रशिक्षण लिया है. हिंदी सिनेमा में भी कई गाने गा चुकी हैं, जिसमें एक विलेन रिटर्न्स का ‘शामत’, ‘हीरोपंती 2’ का मिस हैरान और जलवानुमा गाना शामिल है.
बता दें कि तारा सुतारिया ने इसी साल अपना आलीशान घर खरीदा था और गृह प्रवेश के बाद घर के कोने-कोने की फोटोज social media पर पोस्ट की थी. Actress ने घर के शानदार क्लासिक विंटेज फर्नीचर से लेकर पियानो की फोटोज भी social media पर पोस्ट की थीं. पहला घर खरीदना तारा के लिए बेहद सुखद अनुभव रहा है.
–
पीएम
Skip to content