
Mumbai , 17 अप्रैल . भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों मैदान से ज्यादा social media पर छाए हुए हैं. इंफ्लुएंसर तान्या चटर्जी ने दावा किया था कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था. इस छोटे से मैसेज ने देखते ही देखते बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और इंटरनेट पर बहस छिड़ गई.
इंफ्लुएंसर ने के साथ बातचीत में इस विषय पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “वह बस एक सामान्य मैसेज था. इसमें कोई बुराई या फिर विवाद छेड़ने जैसा कुछ भी नहीं था. मेरे मन में उनके लिए बहुत इज्जत है. मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं. वे एक भारतीय खिलाड़ी हैं और देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने मुझे सिर्फ ‘क्यूट’ कहा था और आईपीएल के बारे में बातचीत चल रही थी.”
तान्या ने आगे बताया कि पूरी बातचीत के दौरान चहल से जुड़ा टॉपिक सामने आया और उन्होंने इसे ऐसे ही बता दिया. उन्होंने कहा, “मेरा इरादा चहल को बदनाम करने का बिल्कुल भी नहीं था. मैं तो अपने दोस्तों के साथ भी इसी तरह रहती हूं. मुझमें वह मासूमियत अभी भी है. मेरे अंदर का बच्चा अभी भी जिंदा और हमेशा बरकरार रहेगा. उन्होंने मेरी तारीफ की थी, मुझे अच्छा लगा, बात खत्म.”
Actress ने आगे कहा, “मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मानहानि का केस कैसे हो सकता है. मैंने तो उन्हें बदनाम नहीं किया, बल्कि, उनकी तारीफ ही की थी.”
उन्होंने कहा, “चहल एक भारतीय क्रिकेटर हैं और आईपीएल में खेल रहे हैं. मैं उनकी निजी जिंदगी में दखल नहीं दे रही हूं और न ही किसी और चीज में. यह बस एक तारीफ थी, जिसे मैंने अपनी मासूमियत से सभी के सामने शेयर किया.”
तान्या ने अपनी बात को साफ करते हुए कहा कि यह घटना 2023 की है. अगर उन्हें कुछ ऐसा करना होता, तो वे पहले ही कर देती. यह 2023 में हुआ था. सबको पता था कि उस समय वह शादीशुदा थे. उन्होंने मुझे मैसेज किया था, जिसके बारे में मुझे पता नहीं था. मुझे यह देर से पता चला. लेकिन अगर मैं उस समय किसी पीआर या ऐसी ही किसी टीम के साथ जुड़ी होती, तो शायद मुझे पता चल जाता. मेरा कोई पीआर नहीं है.
इंफ्लुएंसर ने कहा कि मेरे वकील इस मामले को देख रहे हैं और उन्होंने मुझे ज्यादा कुछ कहने से मना किया है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उन्होंने ही मुझे मैसेज किया था. वह एक प्यारा सा मैसेज था और एक बार नहीं, दो बार किया था.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content