
Mumbai , 26 मई . Mumbai में करोड़ों रुपए के सोने की कथित हेराफेरी के मामले में शिवाजी नगर Police को बड़ी सफलता मिली है. Police ने फरार आरोपी तन्मय मैती (30) को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने आरोपी को 30 मई तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है. फिलहाल Police उससे गहन पूछताछ कर रही है.
Police के अनुसार इस मामले में प्रभादेवी निवासी तथा झवेरी बाजार के ज्वेलर्स कारोबारी संजय मगराज जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, आरोपी तन्मय मैती पिछले कई वर्षों से ज्वेलर्स के लिए सोने के आभूषण तैयार करने का काम करता था. अपने व्यवहार और कामकाज के जरिए उसने कारोबारियों का विश्वास जीत लिया था. इसी भरोसे के चलते उसे बड़ी मात्रा में सोना आभूषण बनाने के लिए सौंपा जाता था.
Police के मुताबिक, 14 और 15 मई 2026 को संजय जैन ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से कुल 2.25 किलोग्राम 24 कैरेट सोना दादर स्थित आरोपी के कारखाने में भेजा था. इस सोने की कीमत करीब 3 करोड़ 53 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है.
20 मई को जब ज्वेलरी की डिलीवरी को लेकर आरोपी से संपर्क किया गया, तब उसने जल्द ही तैयार माल देने का आश्वासन दिया. हालांकि, 22 मई को शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी ने अपना कारखाना बंद कर दिया है और वह फरार हो चुका है. इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला, जिससे शक और गहरा गया.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अन्य ज्वेलर्स को भी कथित तौर पर निशाना बनाया है. इसके अलावा दादर स्थित पांडुरंग हरी वैद्य एंड सन्स ज्वेलर्स सहित कई दुकानों से लगभग 12 लाख रुपए मूल्य के सोने की हेराफेरी का मामला भी सामने आया है.
Police के अनुसार, आरोपी पर कुल 4 करोड़ 51 लाख 85 हजार 333 रुपए मूल्य के लगभग 2.959 किलोग्राम सोने की हेराफेरी का आरोप है. मामला दर्ज होने के बाद शिवाजी नगर Police लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर Police टीम ने पश्चिम बंगाल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित तौर पर हेराफेरी किया गया सोना कहां खपाया गया और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.
–
एबीएम
Skip to content