तनिष्क बागची का ‘जीरो कमाई’ का आरोप, वाईआरएफ ने कहा- ‘कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पूरा भुगतान’

Mumbai , 18 जुलाई . Actor अहान पांडे और Actress अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कंपोजर और गायक तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्हें चार्टबस्टर ट्रैक के लिए रॉयल्टी का पेमेंट नहीं दिया गया था.

हालांकि, तनिष्क के बयान पर वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है.

तनिष्क बागची ने इंस्टाग्राम पर एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ‘सैयारा’ के जरिए उन्होंने पहली बार वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और वाईआरएफ म्यूजिक के साथ काम किया था. उन्होंने लिखा, “मैंने इस प्रोजेक्ट को लेकर इसलिए भी हामी भरी थी क्योंकि इसके संगीत पर मुझे भरपूर भरोसा था.”

तनिष्क बागची ने स्पष्ट करते हुए कहा, ”इसके गाने बनाते वक्त उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात का पूरा ध्यान रखा था. इसके गाने को मैंने अपना समझकर बनाया था, जिसके लिए मैंने प्रोडक्शन, धुन तैयार करने, गीतकार और गायकों के साथ काम करने, रिकॉर्डिंग, वोकल ट्यूनिंग, साउंड और म्यूजिक अरेंजमेंट समेत हर चीज का ध्यान रखा था. वाईआरएफ ने मुझे जो भी फीस दी थी, उसका लगभग पूरा पैसा लाइव रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग पर खर्च हो गया. आखिर में मेरे पास कुछ भी नहीं बचा. यानी इतने बड़े गाने से मेरी कमाई लगभग शून्य रही.”

तनिष्क बागची ने आगे लिखा, “सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि रॉयल्टी स्टेटमेंट के मुताबिक, इतने बड़े गाने को करोड़ों स्ट्रीम और व्यूज मिलने के बाद भी मुझे अब तक सिर्फ 8 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलनी बाकी है. सच कहूं तो इस गाने में जितनी मेहनत, समय और दिल लगाया, उसके मुकाबले 8 लाख रुपए बहुत कम लगते हैं. मुझे लगा था कि इतनी बड़ी सफलता पाने वाले गाने से कहीं ज्यादा रॉयल्टी मिलेगी. मैं यह बात किसी की सहानुभूति पाने के लिए नहीं लिख रहा हूं. मैं सिर्फ इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि इस गाने को बनाने में मैंने कितनी मेहनत की और कितने त्याग किए.”

उन्होंने लिखा, “अब मैं आगे सिर्फ उन्हीं निर्माता और निर्देशकों के साथ काम करूंगा, जो रचनात्मकता, ईमानदारी और संगीत बनाने वाले लोगों की मेहनत की कद्र करते हैं. मैंने एक और बात सीखी है कि कभी-कभी आप लोगों के लिए अपना सब कुछ दे देते हैं, लेकिन जब सफलता मिलती है, तो वही लोग भूल जाते हैं कि मुश्किल समय में उनके साथ कौन खड़ा था. बाकी सब मैं भगवान पर छोड़ता हूं. समय हर सच्चाई सामने ले आता है और कर्म हर हिसाब बराबर कर देता है. इस पूरी फिल्म से जुड़े लोगों में मैं सिर्फ निर्देशक मोहित सूरी और गीतकार इरशाद कामिल का सम्मान करता हूं. इन्हीं की वजह से मैंने इस फिल्म में काम किया.”

हालांकि, वाईआरएफ के प्रवक्ता ने Saturday को ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि फिल्म ‘सैयारा’ के गानों की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों के बीच बराबर बांटी गई है और आगे भी प्रोडक्शन हाउस द्वारा शेयर की जाती रहेगी.

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक तीन संगीतकारों तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी की शानदार साझेदारी का नतीजा है. हम तीनों के आभारी हैं कि उन्होंने मिलकर ऐसा यादगार गाना बनाया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीता. फिल्म के गानों की रॉयल्टी तीनों संगीतकारों के बीच बराबर बांटी जा चुकी है. उम्मीद है कि आगे भी ऐसा होगा. इस व्यवस्था पर तनिष्क बागची समेत सभी की सहमति थी. वाईआरएफ ने सभी कलाकारों और सहयोगियों को उनके अनुबंध के मुताबिक, तय समय पर और तय शर्तों के अनुसार उनका पूरा भुगतान कर दिया है.”

एनएस/एबीएम