
चेन्नई, 20 मई . तमिलनाडु के पूर्व Chief Minister एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने 10वीं कक्षा की पब्लिक परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं.
स्टालिन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर सभी सफल छात्रों को बधाई दी और असफल हुए विद्यार्थियों को भी हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. स्टालिन ने लिखा, “10वीं कक्षा की पब्लिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह आपके करियर की मजबूत नींव रखने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है.”
उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए. स्टालिन ने उन्हें भविष्य में मिलने वाले अवसरों का पूरा सदुपयोग करने की सलाह दी. उन्होंने लिखा, “मेरी कामना है कि आप किसी भी कारण से अपनी शिक्षा को कभी न छोड़ें, बल्कि पूरी लगन से पढ़ाई करें और जीवन में एक सफल मुकाम हासिल करें.”
तमिलनाडु ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षाओं में 94.31 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण किए. तमिलनाडु बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं में इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. नतीजों के बाद सफल छात्रों में खुशी का माहौल है, वहीं असफल हुए छात्रों में निराशा देखी जा रही है.
तमिलनाडु में एसएसएलसी परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के दौरान राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. लाखों छात्रों ने अपने शैक्षणिक जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा में हिस्सा लिया. परिणाम घोषित होने के बाद कई हफ्तों से इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों ने राहत और खुशी महसूस की.
छात्र अपनी अस्थायी अंकतालिका (प्रोविजनल मार्कशीट) आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
ऑनलाइन अंक देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर निर्धारित स्थान में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे लॉगिन करने से पहले अपना हॉल टिकट तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और परिणाम आसानी से प्राप्त किए जा सकें.
–
एससीएच
Skip to content