
चेन्नई, 14 जुलाई . तमिलनाडु Government ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. Government ने स्पष्ट किया है कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.
गृह (विशेष प्रकोष्ठ) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ए. अरुण, आईपीएस, अब तक भ्रष्टाचार निरोधक एवं सतर्कता निदेशालय में अतिरिक्त Police महानिदेशक और निदेशक के पद पर कार्यरत थे, उनका तबादला कर उन्हें चेन्नई के ऊन्नामंचेरी स्थित तमिलनाडु Police अकादमी का अतिरिक्त Police महानिदेशक और निदेशक नियुक्त किया गया है.
वहीं, सी. मंगेश्वरी, आईपीएस, जो डीवीएसी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल-1 में Police महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं, उन्हें अगले आदेश तक डीवीएसी के अतिरिक्त Police महानिदेशक और निदेशक का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इसके अलावा, मुख्य सचिव एम. साई कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. आदेश के अनुसार, एच. कृष्णनुन्नी, आईएएस, जो वर्तमान में तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक हैं, उन्हें स्थानांतरित कर पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है. वे एस.पी. अमृत, आईएएस का स्थान लेंगे. शिल्पा प्रभाकर सतीश, आईएएस, जो अभी तक श्रम आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें तमिलनाडु सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए भेजा गया है. वे डॉ. पी. उमानाथ, आईएएस का स्थान लेंगी.
वहीं, एस.पी. अमृत, आईएएस, जो अब तक पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के निदेशक थे, उन्हें तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने के लिए भेजा गया है. वे एच. कृष्णनुन्नी का स्थान संभालेंगे.
Government ने आदेश में कहा है कि शिल्पा प्रभाकर सतीश और एसपी. अमृत की विदेशी सेवा प्रतिनियुक्ति से संबंधित शर्तें 21 फरवरी 1994 के जी.ओ.एम.एस. संख्या 167, लोक (विशेष-ए) विभाग के प्रावधानों के अनुसार लागू होंगी. तमिलनाडु Government के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content