
चेन्नई, 13 जुलाई . तमिलनाडु के Chief Minister विजय पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने बड़ा आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. डीएमके ने सीएम विजय पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है.
डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने चेन्नई में अन्ना अरिवलयम (डीएमके पार्टी हेडक्वार्टर) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि Chief Minister विजय लगातार हॉर्स-ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) में लगे हुए हैं. हमने करूर में मची भगदड़ की घटना को लेकर Supreme Court में पहले ही केस दर्ज करा दिया है.
आरएस भारती ने कहा कि 10 जुलाई को करूर में अपने भाषण के दौरान Chief Minister ने हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों और वाइको की टिप्पणियों के बारे में गवर्नर को दी गई हमारी शिकायत का जिक्र किया. अब, एआईएडीएमके के पूर्व मंत्री एम.आर. विजय ने भी पार्टी में शामिल होने के लिए टीवीके का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है, जिससे हमारे आरोप और पुख्ता होते हैं.
उन्होंने कहा कि Chief Minister ने अपमानजनक टिप्पणी भी की और कहा कि “कोलाथुर को कोथु परोटा बना दिया गया है.” एआईएडीएमके के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने उन टिप्पणियों का जवाब पहले ही दे दिया है.
आर.एस. भारती ने कहा कि करूर में Chief Minister ने जमीन के मुद्दे पर झूठे दावे किए. इस मामले पर सरकारी आदेश पहले ही 9 जुलाई को जारी किया जा चुका था लेकिन Chief Minister करूर 10 जुलाई को गए. इसके बावजूद, उनकी Government इस फैसले को ऐसे दिखा रही है जैसे यह उनके दौरे के बाद लिया गया हो. यह सिर्फ Political ड्रामा है.
उन्होंने कहा कि हम डीएमके की तरफ से दी गई शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए गवर्नर को उचित समय देंगे. अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे. उन्होंने कहा कि हम गठबंधन से जुड़े मुद्दों पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. पिछले चुनाव के दौरान, हमने कहा था कि हम एक “मरे हुए सांप” (एआईएडीएमके) से लड़ रहे हैं लेकिन अब एक “काला कोबरा” (टीवीके और विजय) आ गया है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content