निर्मला सीतारमण से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए मांगा फंड

New Delhi, 27 मई . तमिलनाडु के Chief Minister विजय ने Wednesday को New Delhi में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. Chief Minister विजय ने वित्त मंत्रालय कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और उद्योग से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से सहयोग मांगा.

बैठक के दौरान सीएम विजय ने कहा कि तमिलनाडु तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन रहा है और इस विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए केंद्र Government का सहयोग बेहद जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से बंदरगाह, हाईवे, रेलवे परियोजनाओं और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए प्राथमिकता के आधार पर फंड जारी करने की मांग की.

Chief Minister ने तमिलनाडु की मजबूत शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए राज्य में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस’ स्थापित करने की भी मांग रखी. इसके अलावा उन्होंने होसुर, कोयंबटूर और मदुरै जैसे औद्योगिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए जरूरी फंड जारी करने का अनुरोध किया, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.

वित्त मंत्री कार्यालय की ओर से भी इस मुलाकात की जानकारी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई. पोस्ट में लिखा गया कि तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की.

इससे पहले Chief Minister विजय ने Prime Minister Narendra Modi से भी मुलाकात की. उस बैठक में भी उन्होंने तमिलनाडु से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए.

सीएम विजय ने Prime Minister को नीदरलैंड यात्रा के दौरान आनाई मंगालम कॉपर प्लेट्स को वापस India लाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह तमिल संस्कृति और इतिहास के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है.

बैठक में विजय ने ‘तमिल थाई वाझ्थु’ यानी तमिलनाडु के राज्य आह्वान गीत का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से तमिलनाडु में सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत इसी गीत से होती रही है, लेकिन इस साल जनवरी में गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के बाद कुछ कार्यक्रमों में पहले राष्ट्रगान गाया जाने लगा. इस पर Chief Minister ने Prime Minister से आग्रह किया कि गृह मंत्रालय को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत पहले की तरह ‘तमिल थाई वाझ्थु’ से ही हो सके.

Chief Minister विजय ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े निवेश की मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) डिजाइन एंड डेवलपमेंट सेंटर और सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) को तमिलनाडु में स्थापित करने को लेकर चर्चा चल रही है. उन्होंने Prime Minister से इन परियोजनाओं को राज्य में मंजूरी देने का अनुरोध किया.

कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा. Chief Minister ने कहा कि कर्नाटक के उपChief Minister द्वारा मेकेदातु बांध के भूमि पूजन की घोषणा कावेरी जल विवाद ट्रिब्यूनल और Supreme Court के फैसले के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इस घोषणा से तमिलनाडु के किसानों में गहरी चिंता पैदा हुई है. विजय ने Prime Minister से अनुरोध किया कि जल शक्ति मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग को निर्देश दिए जाएं कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की सहमति के बिना इस परियोजना को मंजूरी न दी जाए.

डीकेपी