बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया, राशा थडानी ने पूछा- ‘मेरे बिना ऐसा क्यों किया’

Mumbai , 1 जुलाई . Bollywood की मशहूर Actress तमन्ना भाटिया की बारिश वाली वीडियो social media पर चर्चा में है. Actress बारिश में भीगकर एंज्वॉय करती दिखीं, लेकिन उनके वीडियो को देखकर उनकी दोस्त Actress राशा थडानी काफी निराश हो गईं.

तमन्ना भाटिया ने Wednesday को इंस्टाग्राम पर Mumbai की झमाझम बारिश का एक वीडियो शेयर किया.

क्लिप में तमन्ना बारिश देखकर बेहद एक्साइटेड दिखीं, इसके बाद वो बारिश में भीगने लगीं और सुहावने मौसम का पूरा आनंद उठाया.

थोड़ी देर बाद उन्होंने कैमरे पर कहा, “अब मुझे ठंड लग रही है. मैंने मजे-मजे में यह कर तो लिया.”

पोस्ट के कैप्शन में तमन्ना ने लिखा, “मुझे भी अभी ठंड लग रही है.”

राशा थडानी ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए तमन्ना से पूछा, “आपने मेरे बिना ऐसा क्यों किया?”

राशा का यह कमेंट अब फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. दोनों अभिनेत्रियों के बीच लंबे समय से अच्छी दोस्ती मानी जाती है, जिस वजह से राशा का कमेंट और भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

अब तमन्ना के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो वह जल्द ही बहुप्रतीक्षित ड्रामा “वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट” में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

फिल्म के 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि लोक कथाओं पर आधारित यह थ्रिलर फिल्म मध्य India के जंगलों की पृष्ठभूमि पर बनी है.

दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

इसके अलावा, तमन्ना को सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वी शांताराम की बायोपिक के लिए भी साइन किया गया है. वह इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में शांताराम की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस जयश्री का किरदार निभाती नजर आएंगी.

तमन्ना की आने वाली फिल्मों में हॉरर ड्रामा ‘रागिनी 3’ भी शामिल है, जिसमें आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में हैं.

इसे एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है.

डीकेएम/एबीएम