सीजेपी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई बात, शनिवार को दोबारा होगी चर्चा: जेपी नड्डा

New Delhi, 24 जुलाई . Union Minister जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने Friday को दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका से मुलाकात की. दो घंटे चली बैठक के बाद जेपी नड्डा ने बताया कि हर विषय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई है.

Union Minister जेपी नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम आंदोलनकारी लोगों के विषयों पर चर्चा करने के लिए यहां आए थे. बैठक लगभग 2 घंटे तक चली. Government की ओर से मैं और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आए. हमने उनकी बातें सुनीं. हर विषय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई.”

नड्डा ने कहा, “उनकी 3 मुख्य मांगें और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम Saturday दोपहर फिर मिलेंगे और उन्हें Government के बीच हुई चर्चा के बारे में बताएंगे.”

वहीं, Government के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “हमने Government के सामने पक्ष रखा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना कुछ भी संभव नहीं होगा. पूरे देश में अलग-अलग आंदोलन चल रहे हैं और युवाओं में गुस्सा है. सभी चाहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो.”

आशुतोष रांका ने बताया कि मांगों को लेकर Government से विस्तृत चर्चा हुई है. Government ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर Saturday दोपहर तक का समय मांगा है. Saturday को दिन में फिर से Government के साथ बातचीत होगी.

आशुतोष रांका ने यह भी कहा कि हमने Government को बताया है कि देशभर में प्रदर्शन चल रहे हैं. ये आगे वाले दिनों में और बढ़ेंगे. जल्द ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या कैबिनेट से बर्खास्तगी नहीं हुई तो और व्यापक प्रदर्शन होंगे. जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान करना होगा.

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि Government उन्हें जल्द ही हटा देगी. Government ने मुआवजे (आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को) और छात्रों पर दर्ज First Information Report और कानूनी मामले वापस लेने की दो मांगों पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.”

डीसीएच/