‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम में सम्मानित हुईं प्रतिभाएं, छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों ने सीएम योगी का जताया आभार

Lucknow, 5 जून . विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी Government ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने लोगो डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया. Chief Minister के हाथों सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों के चेहरे खुशी से खिल उठे. इस दौरान छात्रों ने Chief Minister को धन्यवाद देने के साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं.

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों में ललितपुर की कक्षा सात की छात्रा माही रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया. Chief Minister ने उन्हें 50 हजार रुपए का चेक सौंपा है. वहीं, कन्नौज की कक्षा पांच की छात्रा सुंबुल फातिमा को Chief Minister ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए का चेक सौंपा है. सुंबुल फातिमा ने बताया कि Chief Minister से सम्मान पाकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ को थैंक्यू बोला है.

इसी प्रतियोगिता में मिर्जापुर की कक्षा दस की छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी को तृतीय पुरस्कार मिला है. छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया कि आज Chief Minister से मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा है और उनसे मिलकर बहुत खुश हूं. श्रद्धा ने बताया कि लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के लिए उन्हें तृतीय स्थान मिला है.

कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया है. अजय कुमार दुबे को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपए, सृष्टि शुक्ला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपए और सुधाकर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है.

लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली सृष्टि शुक्ला ने बताया कि उसने शकुंतला विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें उन्हें द्वितीय स्थान मिला है. उन्होंने बताया कि Chief Minister ने मुझे सम्मानित किया है, इसके लिए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. Chief Minister जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.

कार्यक्रम में आर्द्रभूमि में अधिसूचना को हस्तगत करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया. बाराबंकी जिले के ग्राम प्रधान राजकिशोर वर्मा ने बताया कि वेटलैंड झील घोषित करवाने के लिए Chief Minister जी ने सम्मानित किया है, जिसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद.

सम्मानित किए गए ग्राम प्रधानों ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम में आकर बहुत अच्छा लगा है. उन्होंने कहा कि आज Chief Minister योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है, वह शतायु हों और जनहित के कार्य करते रहें.

कार्यक्रम में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने 6 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है, जिसमें बाराबंकी के राजकिशोर वर्मा के अलावा चित्रकूट के मंटू सिंह, अयोध्या के मंशाराम, बाराबंकी के सुशील कुमार सिंह, फर्रुखाबाद के हरेंद्र सिंह और चंदौली की अनीता देवी को सम्मानित किया गया है.

डीकेपी/