
बीजिंग, 24 जुलाई . पापुआ न्यू गिनी की Government ने हाल ही में ‘पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस’ को बंद करने की घोषणा की और ‘एक-चीन नीति’ के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया.
Government ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
पापुआ न्यू गिनी के विदेश मंत्री जस्टिन टकाटचेंको ने social media पर एक बयान जारी कर घोषणा की कि पापुआ न्यू गिनी की Government ने ‘एक-चीन नीति’ के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, ‘पापुआ न्यू गिनी में थाईपेइ इकोनॉमिक ऑफिस’ के कामकाज को तुरंत बंद किया है और देश में इसकी मौजूदगी को समाप्त किया है.
बयान के अनुसार, ”पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ अपनी पुरानी और मजबूत साझेदारी को बहुत महत्व देता है. उसे उम्मीद है कि दोनों पक्ष रणनीतिक सहयोग को और गहरा करेंगे, व्यापार और निवेश बढ़ाएंगे और मिलकर आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएंगे, जिससे पापुआ न्यू गिनी के लोगों को स्थायी और ठोस फायदे मिलेंगे.”
(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content