बिहार भाजपा कार्यालय में बंगाल-असम की जीत पर बंटी मिठाई और झालमुड़ी

Patna, 4 मई . पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा, एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न मनाया गया. इस जीत की खुशी में प्रदेश कार्यालय में मिठाइयां और झालमुड़ी बांटी गईं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई.

मतगणना में इन राज्यों में भाजपा की बढ़त की खबर मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के पूर्व उप Chief Minister विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के कई एमएलए और विधान पार्षद भी इस जश्न में शामिल हुए.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन राज्यों में मिली सफलता का जमकर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर भी एक-दूसरे को बधाई दी. बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी जश्न में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को मिठाई और झालमुड़ी खिलाई. उन्होंने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि राज्य की जनता Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में एक ‘विकसित बंगाल’ चाहती है.

उन्होंने कहा कि यह मात्र एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन और हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सजीव प्रमाण है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने इतने सालों तक जो संघर्ष किया, जो बलिदान दिया, उन्हीं बलिदानों के बदौलत बंगाल में भाजपा अपनी Government बनाने जा रही है. आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर कमल खिला है. यह ऐतिहासिक पल है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज यह ऐतिहासिक दिन देश के असंख्य भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है और ऐसे में जश्न मनाना लाजमी है.

सरावगी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और समर्पण की परिणति है. यह विजय स्पष्ट संदेश देती है कि जनता का विश्वास केवल भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सत्यनिष्ठा और कर्मठता से अर्जित होता है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह अब तुष्टिकरण, भय और भ्रम की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, विश्वास और परिवर्तन के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है. यह जीत मात्र एक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है, जो राष्ट्रहित, विकास और सुशासन में अपना भविष्य देखते हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी सहित पांचों राज्यों की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रत्येक समर्थक के प्रति आभार व्यक्त किया.

एमएनपी/डीकेपी