
Mumbai , 29 जुलाई . Bollywood Actor आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर शुरू हुए विवाद और अब ऑडियो क्लिप के जरिए मिली धमकी के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, Bollywood Actor आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक ऑडियो मैसेज और फेसबुक पोस्ट के जरिए धमकी दी गई है. वायरल ऑडियो में खुद को आरजू बिश्नोई बताने वाले शख्स ने आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने और देश की संस्कृति व सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है. मैसेज में उन्हें सबक सिखाने की बात कही गई है.
Mumbai Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी से जुड़े इन पोस्ट और ऑडियो के पीछे कौन लोग हैं. बताया जा रहा है कि यह धमकी social media पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से सामने आई है, जिसमें ऑडियो के साथ-साथ एक फेसबुक पोस्ट भी शेयर किया गया है.
जांच के दौरान Police को धमकी भेजने वाले का शुरुआती आईपी एड्रेस स्वीडन का मिला है. हालांकि, आरोपी ने अपनी पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए वीपीएन और टॉर ब्राउजर का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से आईपी एड्रेस लगातार बाउंस हो रहा है. इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक First Information Report दर्ज नहीं हुई है, लेकिन Police की साइबर टीम मैसेज भेजने वाले का पता लगाने और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हुई है.
इस विवाद की शुरुआत आमिर खान की तीसरी शादी के बाद हुई थी. आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी की थी. यह एक निजी समारोह था, जिसमें परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे. दोनों ने अपनी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर कराया था.
शादी के बाद कुछ लोगों और संगठनों ने आमिर खान पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. Maharashtra के मंत्री नितेश राणे समेत कुछ नेताओं ने भी इस मुद्दे पर बयान दिए थे. वहीं, कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.
इन आरोपों पर आमिर खान ने पहले भी सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी किसी भी शादी में उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया. आमिर ने बताया था कि उनकी शादियां सिविल मैरिज के जरिए हुई हैं. गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं और उनका परिवार अलग-अलग धर्मों का सम्मान करता है.
आमिर खान ने अपनी पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी. दोनों का 2002 में तलाक हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से शादी की थी. दोनों साल 2021 में अलग हो गए थे. पहली शादी से उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं जबकि किरण राव से उनका बेटा आजाद है.
–
पीके/पीएम
Skip to content