पीएम मोदी के पेपर लीक पर फैसले का सुवेंदु अधिकारी ने किया स्वागत, बोले- माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार

कोलकाता, 23 जुलाई . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के Prime Minister Narendra Modi के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह कदम पेपर लीक माफिया पर निर्णायक प्रहार साबित होगा और लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य की रक्षा करेगा.

सुवेंदु अधिकारी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि Prime Minister Narendra Modi द्वारा पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला पेपर लीक माफिया को कुचलने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि इससे मामलों का त्वरित निपटारा होगा, दोषियों को सख्त सजा मिलेगी और लाखों प्रतिभाशाली छात्रों की मेहनत सुरक्षित रहेगी.

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना अक्षम्य अपराध है. मोदी Government की जीरो टॉलरेंस नीति यह सुनिश्चित करेगी कि इस तरह के अपराध में शामिल कोई भी दोषी कानून के शिकंजे से बच न सके.

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर छात्रों के हितों को लेकर एक अहम संदेश साझा किया था. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Prime Minister ने घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड दिलाने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए Government लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है और यह उसी दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”

Prime Minister की इस घोषणा के बाद भाजपा नेताओं ने इसे छात्रों के हित में बड़ा फैसला बताते हुए स्वागत किया है. वहीं, पेपर लीक और नीट परीक्षा विवाद को लेकर देशभर में Political बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन का दौर भी जारी है.

डीएससी