
Mumbai , 21 मई . Actress सुष्मिता सेन ने Thursday के दिन ही मिस यूनिवर्स का ऐतिहासिक ताज अपने नाम कर India का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवाया था. इस गौरवशाली पल को 32 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर Actress ने social media के जरिए सभी का आभार जताया.
Actress ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बस में बैठकर विमान की ओर जाते हुए अपनी आइकॉनिक मुस्कान फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
Actress ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “पिछले 32 सालों से जो मुस्कान मेरे चेहरे पर बनी हुई है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं. मुझे ये एहसास कि मैं सच में बहुत खुशकिस्मत और आशीर्वादित हूं. इस खुशी की वजह आप सभी हैं. मेरे मिस यूनिवर्स बनने के 32 साल पूरे होने की शुभकामनाएं. फिलीपींस, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और वहां से मिला प्यार हमेशा मेरे दिल में खास रहेगा. आप सभी को मैं दिल से बेहद प्यार करती हूं. “
बता दें कि Actress ने मिस इंडिया 1994 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां ऐश्वर्या राय भी एक मजबूत प्रतियोगी थीं. सुष्मिता ने मिस इंडिया का ताज जीता और उन्हें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भेजा गया जबकि ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए भेजा गया. संयोग से, दोनों ही सुंदरियों ने अपने-अपने वैश्विक खिताब जीते.
सुष्मिता ने फिलीपींस में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में India का प्रतिनिधित्व किया और 77 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया. इसके बाद Actress ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ से की थी. हालांकि, उन्हें डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ (1999) से बड़ी सफलता मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक Actress का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद उन्होंने ‘आंखें’ (2002), ‘मैं हूं ना’ (2004) और ‘मैंने प्यार क्यों किया’ (2005) जैसी हिट फिल्मों में काम किया.
Actress ने भले ही कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन जब भी वे स्क्रीन पर उतरती हैं, तो अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content