सूरत: ‘पहले टपकती थी छत, अब मिला पक्का घर’, पीएम आवास योजना से लाभार्थी खुश

सूरत, 26 मई . केंद्र Government की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर लगातार जमीन पर दिखाई देने लगा है. ‘Prime Minister आवास योजना’ (पीएमएवाई) के तहत पक्के मकान मिलने से गरीब परिवारों के जीवन में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आया है.

Gujarat के सूरत के सिटी लाइट इलाके में रहने वाले स्थानीय निवासियों ने बातचीत के दौरान Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए.

पिछले 40 वर्षों से सूरत में रह रहे शिव प्रसाद मिश्रा ने से बताया कि वह लंबे समय से कच्चे और असुविधाजनक मकानों में रहने को मजबूर थे. लेकिन, Prime Minister आवास योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उनकी जिंदगी बदल दी.

उन्होंने कहा, “पिछले 5 साल से मैं मोदी जी की कृपा से मिले इस पक्के मकान में रह रहा हूं. आज हमारी जिंदगी में बहुत तरक्की हुई है. पहले इस इलाके में सड़क, पानी और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी, लेकिन आज सब कुछ व्यवस्थित है.”

बिचौलियों के खात्मे और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) पर बात करते हुए शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अब योजनाओं का पैसा या सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आती है, जिससे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या कमीशनखोरी की गुंजाइश नहीं बची है.

इसी इलाके की एक अन्य लाभार्थी, हंसाबेन राजूभाई राठौड़ ने अपनी पुरानी दिक्कतों को याद करते हुए भावुक होकर कहा, “पहले मेरा घर बहुत खराब स्थिति में था. मानसून के दिनों में छत से पानी टपकता था और हमें घर के अंदर जगह-जगह बर्तन और टब रखने पड़ते थे. जब इस योजना का फॉर्म निकला और पैसे सीधे हमारे खाते में आए, तब हमने यह पक्का घर बनाया. अब हम बहुत खुश और सुरक्षित महसूस करते हैं.”

Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लाभार्थियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. हंसाबेन ने Government का आभार जताते हुए कहा कि Prime Minister ने गरीबों के लिए बहुत अच्छा काम किया है.

वहीं, शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा, “मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं. हम यही चाहते हैं कि वे आगे भी देश के Prime Minister बने रहें ताकि गरीबों का इसी तरह पालन-पोषण और विकास होता रहे.”

एएसएच/एबीएम